SHOCKED: सलमान खान को लेकर विवेक ओबरॉय ने एक बार फिर दिया बयान

Update: 2019-04-16 04:24 GMT

जयपुर: बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा पीएम मोदी की बायोपिक फिल्म की है। लेकिन हाल ही में चुनाव आयोग ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया था और अभी भी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आ रही है। लेकिन जो भी हो विवेक इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है। इसी बीच विवेक सलमान खान को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी जो काफी हैरान करने वाली हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान विवेक ने सलमान खान के साथ अपनी लड़ाई को लेकर खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान विवेक ने कहा कि वह सलमान से इतने सालों बाद क्या पूछेंगे तो विवेक ने चौंकाने वाला जवाब दिया। विवेक इस सवाल पर कहा कि क्या सलमान माफी जैसी चीजों पर यकीन करते है? अब विवेक के इस जवाब का तो यही मतलब है कि उन्हें अपने करनी पर पछतावा है। फिलहाल तो देखना होगा कि सलमान विवेक की इस बात का क्या जवाब देते है? सलमान और विवेक के बीच काफी मतभेद है। इन दोनों की मतभेद की जड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को माना जाता है। कहा जाता है विवेक ओबरॉय से नजदीकियों के कारण ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्तों में खटास आई थी।

सलमान के साथ जोड़ी बनाने पर भंसाली के लिए आलिया ने की ऐसी टिप्पणी…

इसके बाद साल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे की हालत में उन्हें 41 बार फोन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक का फिल्मी करियर तो चौपट ही हुआ साथ ही साथ इंडस्ट्री के कई लोगों ने विवेक से नाता भी तोड़ लिया था। इस वाकये को अब लगभग 16 साल बीत चुके है। फिर भी सलमान खान ने अभी तक इस बात को नहीं भुला है। विवेक ओबरॉय सलमान खान से इससे पहले भी सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं। विवेक ओबरॉय ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। हालांकि, सलमान खान ने उन्हें इग्नोर कर दिया था।

Tags:    

Similar News