कौन हैं Anurag Kashyap की बेटी Aaliyah, जिन्होंने Anant Ambani की शादी को कहा सर्कस

Anurag Kashyap Daughter: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सुर्खियों में आ चुकीं हैं, क्योंकि उन्होंने अनंत और राधिका की शादी को लेकर ऐसा कुछ कमेंट किया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा होने लग गई है|

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-07-10 05:40 GMT

Anurag Kashyap Daughter  (Photo- Social Media)

Anurag Kashyap Daughter On Anant Ambani Wedding: इन दिनों यदि देश भर में किसी चीज की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो वह है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की। जी हां! एक के बाद शादी के फंक्शन हो रहें हैं। पूरे सोशल मीडिया पर ही अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, वहीं इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सुर्खियों में आ चुकीं हैं, जी हां! क्योंकि उन्होंने अनंत और राधिका की शादी को लेकर ऐसा कुछ कमेंट किया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा होने लग गई है, आइए बताते हैं कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हैं कौन।

क्या करती हैं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Who Is Anurag Kashyap Daughter Aaliyah)

अनुराग कश्यप अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनें रहते हैं, कभी बॉलीवुड पर कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल बोल जाते हैं, तो कभी किसी एक्ट्रेस को लेकर कुछ बयान दे देते हैं। अनुराग की तरह ही उनकी बेटी भी मुंह फट हैं। वह भी सुर्खियों में बनीं रहती हैं। आलिया कश्यप इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। अब सवाल ये उठता है कि अनुराग कश्यप की बेटी आलिया करती क्या हैं, तो हम आपको बता दें कि आलिया कश्यप एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं, उनका यूट्यूब चैनल है, जिस पर वह अपने व्लोग शेयर करती हैं। आलिया फिल्मी दुनिया से दूर अपने हिसाब से जिंदगी जी रहीं हैं, उनका पॉडकास्ट चैनल भी है।


अनुराग कश्यप की पहली पत्नी की बेटी हैं आलिया कश्यप (Anurag Kashyap Daughter Aaliyah)

अनुराग कश्यप ने दो बार शादी रचाई थी, लेकिन दोनों ही बार उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। अनुराग कश्यप की पहली शादी आरती बजाज थीं, आलिया अनुराग और आरती बजाज की ही बेटी हैं। आरती बजाज से रिश्ता खत्म होने के बाद अनुराग कश्यप ने कल्कि कोचलिन से शादी की, लेकिन उनके साथ भी अनुराग का तलाक हो गया। अब वे अकेले ही जिंदगी काट रहें हैं। अनुराग अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं, अक्सर ही उसके साथ तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।


जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap Wedding Date)

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया अभी 22 साल की हैं, लेकिन वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं। जी हां! आलिया की सगाई हो चुकी है, आलिया के बॉयफ्रेंड शेन ने शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद पिछले साल बहुत ही धूम धाम से आलिया और शेन की सगाई हुई और अब 2025 में आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

अनंत-राधिका की शादी को कहा सर्कस (Anant Ambani-Radhika Wedding)

आलिया कश्यप का नाम सुर्खियों में है और इसकी वजह उनके द्वारा किया गया एक कमेंट है। दरअसल आलिया कश्यप ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को सर्कस कहा, जिसके बाद से ही वह लाइमलाइट में आ चुकीं हैं, यही नहीं आलिया ने तो यह भी दावा किया है अंबानी द्वारा उन्हें भी परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।



Tags:    

Similar News