कौन थे R.B. Choudary? कार दुर्घटना में हुई मृत्यु, जानिए परिवार में कौन-कौन

Who Was R.B. Choudary: मनोरंजन की दुनिया से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक फिल्ममेकर आर.बी. चौधरी (R.B. Choudary) का निधन हो गया है।

Update:2026-05-05 20:22 IST

R.B. Choudary (Photo- Social Media)

Who Was R.B. Choudary: मनोरंजन की गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल जाने माने फिल्ममेकर आर.बी. चौधरी (R.B. Choudary) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आर.बी. चौधरी ने रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवाई। वे जोधपुर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया, यह खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

कौन थे आर.बी. चौधरी

आर.बी. चौधरी (R.B. Choudary Death) एक राजस्थानी परिवार से आते थे और उनका जन्म हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। आर.बी. चौधरी साउथ इंडस्ट्री तमिल, तेलुगु और मलयालम के एक प्रसिद्ध और दिग्गज फिल्म निर्माता थे, उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' (Super Good Films) की स्थापना की, जिसके बैनर तले उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। Filmmaker आर.बी. चौधरी नट्टामई (1994), सूर्यवंशम (1997), थुल्लथा मनमम थुल्लुम (1999), और आनंदम (2001) जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं हैं। आर.बी. चौधरी 80 के दशक से फिल्मी दुनिया में एक्टिव थे, उन्होंने अपने बैनर तले 100 से अधिक फिल्में प्रोड्यूस की थी।


इंडस्ट्री में शोक की लहर

आर.बी. चौधरी के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे हैं, इंडस्ट्री में मातम छा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर.बी. चौधरी के पार्थिव शरीर को चेन्नई लाने की व्यवस्था की जा रही है, जहां परिवार, मित्र और फिल्म जगत के लोग अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित होंगे।

आर.बी. चौधरी के परिवार में कौन-कौन

आर. बी. चौधरी की पत्नी का नाम महजबीन है, वहीं दोनों के चार बच्चे हैं, जीवा चौधरी, सुरेश चौधरी, जीवन चौधरी और जिथान चौधरी। आर.बी. चौधरी अपने पीछे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। वहीं बता दें कि आर.बी. चौधरी के चारों बच्चे फिल्मी दुनिया और बिजनेस में अपना नाम बना चुके हैं।

Tags:    

Similar News