Firozabad News: तेज स्पीड में ड्राइवर को आई झपकी, अनियंत्रित मैक्स ओवरब्रिज से नीचे गिरी, नौ मजदूर जख्मी

Firozabad News: सड़के हादसे में नौ श्रमिक घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Update: 2023-05-07 13:08 GMT
अस्पताल में भर्ती जख्मी मजदूर (फोटो- न्यूजट्रैक)

Firozabad News: नेशनल हाईवे पर एक मैक्स गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी पलट गई। इस हादसे में नौ श्रमिक घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। इटावा से लिंटर डालकर 10 श्रमिक मैक्स गाड़ी में सवार होकर फिरोजाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर थाना सिरसागंज क्षेत्र के जगमुदी शनि मंदिर के पास चालक को नींद आने से मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई।

सुबह नेशनल हाईवे पर हुई घटना

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। इसी बीच चीख-पुकार सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिरसागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से मजदूरों की हालत गंभीर मानते हुए सभी मजदूरों को सिरसागंज से जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया वो कल इटावा में लेंटर डालने गए थे। देर रात कार्य समाप्त हो गया। इसके बाद सुबह जल्दी ही वह अपने-अपने घर आ रहे थे। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। इस बारे में थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मालिक ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस फोर्स को भेजकर यातायात सुचारू करा दिया गया है।

हादसे में यह लोग हुए घायल

इस हादसे में धर्मेंद्र पुत्र रामसनेही निवासी गढ़ी लौकी थाना नारखी, शशीकांत पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी बिचपुरी खेड़ा सैफई इटावा, वसीम पुत्र हनीफ निवासी गली नंबर दस टंकी थाना रसूलपुर, आविद पुत्र मजले निवासी रामगढ़ थाना के पास, संदीप पुत्र धर्मपाल निवासी नगला सुंदर थाना नारखी, अमकेश पुत्र महावीर सिंह निवासी उटखेर थाना खैरागढ़ आगरा, सूरज पुत्र भागीरथ निवासी अंबेडकर नगर थाना रामगढ़, दिनेश पुत्र शंकरलाल निवासी हिमांयूपुर फिरोजाबाद, दिलीप कुमार पुत्र अंतराम निवासी एलाऊ थाना मैनपुरी, विनय पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी ठारपूठा थाना रामगढ़ घायल हुए हैं।

Tags:    

Similar News