सुपर से भी ऊपर वाला ऑफर: Xiaomi इन फोन पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, जल्द खरीदें

Xiaomi Mi Super Sale का आज पांचवा दिन है। इस सेल में ग्राहकों को Xiaomi के Redmi K20 जैसे पॉपुलर फोन के साथ-साथ नए-पुराने सभी कैटेगरी के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Update: 2019-11-24 04:50 GMT
सुपर से भी ऊपर वाला ऑफर: Xiaomi इन फोन पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, जल्द खरीदें

Xiaomi Mi Super Sale का आज यानि 24 नवंबर को पांचवा दिन है। शियोमी एमआई सुपर सेल की शुरुआत 19 नवंबर को हुई थी। इस सेल में ग्राहकों को Xiaomi के Redmi K20 जैसे पॉपुलर फोन के साथ-साथ नए-पुराने सभी कैटेगरी के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Xiaomi के ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस सेल में करीब 12 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: फायदे ही फायदे! यहां करेंगे इन्वेस्टमेंट तो मिलेगा जबरदस्त ब्याज, होंगे मालामाल

वहीं Redmi 7A फोन पर सस्ता होने के बावजूद भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सेल में आप कितने सस्ते में ये फोन खरीद सकते हैं।

इतने में मिल रहा Redmi 7A

 

इस सेल में Xiaomi के बजट फोन Redmi 7A पर भी ग्राहकों को छूट दी जा रही है। सेल में 6,499 रुपये वाले फोन को आप सिर्फ 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का पाक प्रेम! छत्तीसगढ़ के इस कार्यक्रम में दिया पाकिस्तान को न्यौता

क्या हैं Redmi 7A के फीचर्स

Redmi 7A में 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया जा रहा है, जिसका रेजोलूशन 720 x 1440 पिक्सल्स है। Redmi 7A क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। Redmi 7A में 10W चार्जिंग के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो इस फोन की सबसे खास बात है।

कंपनी का दावा है कि, बैटरी का स्टैंडबाय टाइम कुल 17 दिन का है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा रहा है। वहीं फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे में AI ब्यूटी मोड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद आखिर क्यों आते हैं महिलाओं में ये बदलाव, जानें यहां

Tags:    

Similar News