UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर मंडल में सीएम योगी आज से बनाएंगे माहौल

CM Yogi in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर भाजपा हरकत में आ चुकी है। भाजपा के सभी नेता हर जिले में चुनावी माहौल बनाने पर लगातार जोर दे रहे है...

Update: 2023-04-28 09:19 GMT
CM Yogi Aaditynath (Pic Credit - Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार और शनिवार को गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में जाएंगे। दो दिन में चार जिलों में चुनावी तैयारियों को परवान चढ़ाते हुए सीएम चार चुनावी जनसभाओं और दो विशेष सम्मेलनों में हुंकार भरेंगे। सीएम योगी गोरखपुर में शुक्रवार को दो कार्यक्रमों में शिरकत कर महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने को सीएम योगी शुक्रवार अपराह्न गोरखपुर पहुंचेंगे। शुक्रवार को उनके दो कार्यक्रम हैं। करीब चार बजे वह सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में आयोजित चिकित्सक सम्मेलन में शामिल होकर चिकित्सकों से चुनाव में भाजपा का परचम फहराने का आह्वान करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा राप्तीनगर के डॉ भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री मंडल के चारो जिलों को कवर करेंगे। सबसे पहला कार्यक्रम गोरखपुर महानगर के आर्यनगर उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में करीब 10 बजे से होगा। यहां मुख्यमंत्री व्यापारी सम्मेलन में अपना मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वह महराजगंज रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री की एक अन्य जनसभा एक मई को गोरखपुर में टाउनहॉल पर होगी।

कल कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया में रहेंगे सीएम

शनिवार को मुख्यमंत्री मंडल के चारो जिलों को कवर करेंगे। सबसे पहला कार्यक्रम गोरखपुर महानगर के आर्यनगर उत्तरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में करीब 10 बजे से होगा। यहां मुख्यमंत्री व्यापारी सम्मेलन में अपना मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वह महराजगंज रवाना हो जाएंगे। वह साढ़े ग्यारह बजे से जीएसवीएस डिग्री कॉलेज में प्रस्तावित जिले की सभी निकायों की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। महराजगंज में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के बाद सीएम का अगला पड़ाव कुशीनगर जनपद होगा। यहां मुख्यमंत्री की जनसभा एक बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज में प्रस्तावित। शनिवार को सीएम योगी का गोरखपुर मंडल में चौथा कार्यक्रम देवरिया में होगा। वह करीब सवा चार बजे से देवरिया जिले की चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे। इस दो दिवसीय चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री की एक अन्य जनसभा एक मई को गोरखपुर में टाउनहॉल पर होगी।

प्रचंड जीत के लिए पहले ही टिप्स दे चुके हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 की तरह क्लीन स्वीप वाली जीत चाहते हैं। गोरखपुर मंडल इस लिहाज से खास है। गोरखपुर मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों और 28 में से 27 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। निकाय प्रमुख पदों पर क्लीन स्वीप के साथ सभी निकायों के बोर्ड में भाजपा का बहुमत हो, इसके लिए सीएम योगी 19 अप्रैल को सभी जिलों की अलग-अलग बैठक कर कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करने के टिप्स दे चुके हैं।

Tags:    

Similar News