Asaram Rape Case: गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम को रेप मामले में दोषी ठहराया, कल होगा सजा का ऐलान

Asaram Rape Case: गुजरात के गांधीनगर की एक अदालत ने महिला शिष्या से बलात्कार मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। कल कोर्ट सजा का ऐलान करेगी।

Written By :  aman
Update: 2023-01-30 12:52 GMT

आसाराम (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Asaram Rape Case: गुजरात (Gujarat) में गांधीनगर की एक अदालत ने सोमवार (30 जनवरी) को बलात्कार के एक मामले में धर्मगुरु आसाराम बापू को दोषी ठहराया। आसाराम पर सजा का ऐलान कल यानी मंगलवार को किया जाएगा। दरअसल, गुजरात के गांधीनगर की कोर्ट ने ने शिष्या से बलात्कार मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। ये मामला 2013 का है।

गुजरात के सूरत की दो बहनों से धर्मगुरु आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में गांधीनगर सेशन कोर्ट (Gandhinagar Session Court) ने आसाराम बापू को दोषी ठहराया है। कुल 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें सबूत के अभाव में आसाराम को छोड़ शेष सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

बरी होने वालों में आसाराम की पत्नी-बेटी भी 

गांधीनगर कोर्ट ने जिन आरोपियों को बरी किया उनमें आसाराम बापू की पत्नी और बेटी भी हैं। अदालत ने शेष सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया। आसाराम इस वक्त जोधपुर जेल में बंद है। आसाराम बापू को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। बता दें, वर्ष 2013 में सूरत की दो बहनों ने नारायण साईं (Narayan Sai) और उसके पिता आसाराम के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। शिकायत में छोटी बहन ने कहा था कि, नारायण साईं ने साल 2002 से 2005 के बीच उसके कई बार रेप किया था। 

दोनों बहनें आसाराम के आश्रम में रह रही थी

पीड़िता की मानें तो जब वह सूरत में आसाराम के आश्रम में रह रही थी, तभी उसके साथ बलात्कार हुआ था। जबकि, बड़ी बहन ने अपनी शिकायत में आसाराम बापू पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि अहमदाबाद आश्रम में आसाराम ने उसके साथ कई बार रेप किया। दोनों बहनों ने पिता-पुत्र के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी।

जोधपुर जेल में बंद है आसाराम

आसाराम बापू (Asaram Bapu) इस वक्त राजस्थान के जोधपुर जिला की एक जेल में बंद है। 2018 में जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें एक अलग यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आसाराम को 2013 में जोधपुर आश्रम में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप का दोषी पाया गया था।

10 वर्षों से जेल में बंद हैं आसाराम

आसाराम बापू (Asaram Bapu) बीते 10 वर्षों से जेल में बंद हैं। हाल ही में अदालत से उन्होंने जमानत की मांग की थी। जमानत अर्जी में आसाराम ने कहा था, वो पिछले 10 वर्षों से जेल में कैद हैं। अब उनकी उम्र 80 साल से अधिक हो चुकी है। उन्हें कई गंभीर बीमारियां भी हैं। सर्वोच्च न्यायालय को उनकी जमानत याचिका पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। जमानत के आदेश देने चाहिए। ताकि वो अपना उचित इलाज करवा सकें।

Tags:    

Similar News