Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात से बड़ी खबर, 141 से ज्यादा लोगों की मौत, अभी भी सैकड़ों लापता

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी से बहुत बड़ी सामने आ रही है। मोरबी शहर में मच्छु नही में बना केबल ब्रिज अचानक टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग नदी में गिर गये हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-31 01:36 GMT

Gujarat Morbi Bridge Collapse 

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी से बहुत बड़ी घटना सामने आ रही है। मोरबी शहर में मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूटकर गिर गया, जिससे 400 से ज्यादा लोग नदी में गिर गये हैं और 141 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ मे स्थानीय लोग भी मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''मोरबी में हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूँ। गुजरात के गृह राज्य मंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है, NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँच रही है। घायलों के तुरंत उपचार के निर्देश दिए हैं|

PM मोदी ने CM पटेल से जानकारी ली

PMO ने ट्वीट किया,'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों से मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है|

PMO ने मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। PMO ने लिखा,'' पीएम मोदी ने मोरबी में हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

2 करोड़ की लागत से हुआ था पुल का रिनोवेशन

रिनोवेशन के एक ही हफ्ते के भीतर इतना बड़ा हादसा होना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। साढ़े तीन लाख में बने इस पुल का दो करोड़ रूपये के खर्च से रिनोवेशन हुआ था। इस हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव की जल्दबाजी में भाजपा ने पुल को लोगों के लिए जल्दी खोल दिया।

गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा, जो मोरबी पुल ढहने की जगह पर मौजूद हैं, ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और स्थिति का जायजा लिया। "हम मोरबी में हुई त्रासदी से वास्तव में दुखी हैं। पीएम (नरेंद्र) मोदी ने मुझे स्थिति के बारे में पूछने के लिए बुलाया और गुजरात के सीएम भी जायजा ले रहे हैं। स्थानीय नेता भी घायल लोगों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "मैं आज अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को रद्द करके मोरबी के लिए रवाना हो रहा हूं। स्थिति की प्रत्यक्ष निगरानी और सिस्टम के साथ आवश्यक समन्वय साइट पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर हासिल किया जाएगा।"

कुछ लोग जो तैरना जानते थे तैर कर बाहर आ गए। रेस्क्यू टीम लोगों को नदी से निकालने मेँ जुटी है। घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है तो वहीं डूबे हुए सैकड़ों लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गांधीनगर से NDRF की 2 टीम, 1 टीम बड़ौदा से और राजकोट से SDRF की एक टीम को भेजा गया है। इसके अलावा कच्छ और राजकोट से तैराकों और 7 दमकल की टीमें भेजी गई हैं। कंट्रोल रूम और हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

गुजरात से मिली रिपोर्ट में कहा गया है हादसे के वक्त पुल पर 400 से 500 लोग थे। पुल के टूटते ही सभी एक झटके में नदी में समा गए। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन में दिक्कत आ रही है।

अपडेट केबल पुल टूटने से 400 लोग नदी में गिरे, 141 से ज्यादा की मौत हो गई है, 25 अक्टूबर 2022 को पुल को रिनोवेशन के बाद शुरू किया गया था, सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया है, "मैं मोरबी की त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये प्रदान करेगी।"

गुजरात में रविवार शाम केबल ब्रिज गिरने से कम से कम 141 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घटना मोरबी जिले में माछू नदी पर हुई। करीब 400 लोग नदी में डूब गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बड़े हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शोक व्यक्त किया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा की।

केबल ब्रिज पुल टूटने से बचने का प्रयास कर रहे लोग

मिल रही जानकारी के अनुसार यह हादसा गुजरात के मोरबी जिले में हुआ है। मोरबी जिले में मच्छु नदी में केबल ब्रिज बना हुआ है। केबल ब्रिज आज रविवार (30 अक्टूबर 2022) की शाम में अचानक गिर गया है। केबल ब्रिज के ऊपर भारी संख्या में लोग छठ का महापर्व मना रहे थे। जानकारी मिल रही है पुल को करीब 7 महीने पहले बंद कर दिया गया था, महज पांच दिन पहले ही इस केबल ब्रिज का रिनोवेशन के बाद में चालू किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

इस हादसे के बाद पीएमओ ने ट्वीट किया करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गुजरात में हुये हादसे पर दु:ख जताया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।


Tags:    

Similar News