Gujarat Election 2022: भाजपा के 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास ने थामा कांग्रेस का हाथ, खड़गे ने दिलाई सदस्यता

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और 4 बार विधायक रहे जय नारायण व्यास ने अपने बेटे समीर व्यास कांग्रेस में शामिल हो गए।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-11-28 07:12 GMT

गुजरात में भाजपा से 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास ने थामा कांग्रेस का हाथ (Pic: Social Media)

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और 4 बार विधायक रहे जय नारायण व्यास अपने बेटे समीर व्यास के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। जयनारायण व्यास ने नवंबर महीने की शुरुआत में ही भाजपा का दामन छोड़ दिया था। जय नारायण ने भाजपा से इस्तीफा देते समय कहा था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए मेरे विकल्प खुले हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जय नाराय़ण व्यास और उनके बेटे समीर व्यास को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई है। इस दौरान कांग्रेस के गुजरात प्रभारी व राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा मौजूद रहे।  

बता दें कि मोदी सरकार में जयनारायण व्यास स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जयनारायण व्यास का टिकट काट दिया गया था, लेकिन उन्हे उम्मीद थी कि इस बार भाजपा उनको टिकट देगी। लेकिन भाजपा ने उन्हे इस बार भी टिकट नहीं दिया, जिसके चलते व्यास भाजपा से नाराज चल रहे थे। इसी महीने में 4 नवंबर को व्यास ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद में वे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए थे। इसी के बाद में व्यास के कांग्रेस में जाने की चर्चा शुरु हो गई थी। 

सिद्धपुर विधान सभा से 4 बार रहे हैं विधायक 

जय नारायण व्यास लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे, उन्होने पार्टी में रहते हुए कई बार उतार चढ़ाव देखे, गुजरात में जब केशुभाई और नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब जय नारायण व्यास दोनो सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। 2017 से पहले व्यास सिद्धपुर विधानसभा से लगातार 4 बार विधायक रहे। गुजरात में विजय रुपाणी के सीएम बनने के बाद से ही पार्टी ने साइडलाइन कर दिया था। 

गौरतलब है कि गुजरात मे दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News