Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में भाजपा बनाएगी अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधान चुनाव में भाजपा इस बार अपने पिछले पुराने रिकॉर्ड को तोड़ करके नया और बडा कीर्तिमान बनायेगी।

Written By :  Yogesh Mishra
Update: 2022-12-08 01:34 GMT

 गुजरात में भाजपा बनाएगी अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड। (Social Media)

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधान चुनाव में भाजपा इस बार अपने पिछले पुराने रिकॉर्ड को तोड़ करके नया और बडा कीर्तिमान बनायेगी। कांग्रेस को अपने अब तक के सबसे नीचे के पायदान पर जाना पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए बड़े वोट कटवा के रूप में उभरती हुई गुजरात में दिख रही है।

इस बार भाजपा को मिल सकती हैं 110 से 127 सीटें

Newstrack व Ground Zero के सर्वे के मुताबिक़ गुजरात में भाजपा अपने पुराने 127 के आँकड़े को इस बार पार कर जाये तो कोई हैरत नहीं होना चाहिए। उसे इस बार 110 से 127 सीटें मिल सकती हैं। उसके हाथ 50 से 52 फ़ीसदी वोट लग सकते हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 30 से 42 सीटें आ सकती है। उसे केवल 33 से 35 फ़ीसदी वोट पर संतोष करना पड़ेगा। आप पार्टी खाता खोलनें में कामयाब होगी। वह सिंगिल डीजिट पार्टी के रूप में उभरेगी । उसे तीन चार फ़ीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। अन्य के खातों में भी एक से दो सीटें जा सकती है।

2017 में भाजपा को मिलीं थीं 99 सीटें

गुजरात के 182 सीटों वाली विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए 13 और अनुसूचित जनजाति के लिए 27 सीटें आरक्षित हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिलीं थीं। उसको मिले कुल वोटों की संख्या 14724031 थी , जो 49.05 फ़ीसदी बैठती है। कांग्रेस ने 177 उम्मीदवार उतारे। उसके हाथ उसके हाथ 77 सीटें लगीं। एक सीट पर उसकी ज़मानत ज़ब्त हो गई। कांग्रेस को 12437661 वोट मिले, जो तक़रीबन 41.44 फ़ीसदी बैठती है।

जबकि 2012 के चुनाव में भाजपा को 115 सीटें मिली थीं। उसे 47.85 फ़ीसदी वोट हाथ लगे थे। कांग्रेस को 61 सीटों व 38.93 फ़ीसदी वोट पर संतोष करना पड़ा था। भा भाजपा को 13115579 और कांग्रेस को 10674767 वोट मिले थे।

2002 के भाजपा को मिली थीं 127 सीटें

2007 के चुनाव में भाजपा को 117 सीटें, 49.12 फ़ीसदी वोट यानी कुल 10739972 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को 59 सीटें, कुल 8309449 यानी 38 प्रतिशत वोट मिले। 2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 127 सीटें मिली थीं। 49.85 प्रतिशत यानी कुल 10194353 वोट हाथ लगे थे। इस चुनाव में कांग्रेस के 51 विधायक जीते। पर इस बार भाजपा अपने ही सभी रिकार्ड तोड़ कर नये रिकार्ड पर खड़ी होगी।

Tags:    

Similar News