Gujarat CM भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन, बोले- 'राम मंदिर राष्ट्र के पुनर्जागरण का केंद्र'

Gujarat News: सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और प्रतिबद्धता से अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की स्थापना करोड़ों भारतीयों के लिए अमृत महोत्सव के समान है।'

Written By :  aman
Update: 2024-03-02 12:45 GMT

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के साथ अयोध्या में (Social Media) 

Gujarat Cabinet visit Ayodhya: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन करने वालों का तांता लगा है। आम से लेकर खास तक प्रभु श्रीराम के दर्शन को इच्छुक नजर आ रहे। इसी कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने अपनी कैबिनेट के साथ शनिवार (02 मार्च) को रामलला के दर्शन किए।

'राम मंदिर राष्ट्र के पुनर्जागरण का केंद्र बना'

गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल और उनकी पूरी कैबिनेट ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के भव्य दरबार में दर्शन-पूजन किया। भगवान के दरबार में पूजा की और माथा टेका। रामलला के दर्शन के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, 'राम मंदिर वास्तव में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्र के पुनर्जागरण का केंद्र बना गया है। हमने गुजरात सहित पूरे देश के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए भगवान राम के चरण में प्रार्थना की। भगवान से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा, कि भगवान राम की कृपा से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।'


गुजरात CM बोले- ये अमृत महोत्सव के समान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आगे कहा, कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रतिबद्धता से अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की स्थापना करोड़ों भारतीयों के लिए अमृत महोत्सव के समान है।'

निजी खर्चे पर आई है गुजरात कैबिनेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उनकी पूरी कैबिनेट रामलला के दर्शन करने अपने निजी खर्चे पर आई है। राम मंदिर के अलावा मुख्यमंत्री पटेल और उनके मंत्रिमंडल ने सरयू नदी किनारे बनी टेंट सिटी का भी दौरा किया। वहीं, गुजरात सरकार (Gujarat Government) ने अयोध्या में गुजरात भवन बनवाने के लिए 10 करोड़ रुपए इस बजट में आवंटित किए हैं। यह योजना 50 करोड़ की है। 

Tags:    

Similar News