Gujarat Deputy CM : CM बोले 'संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक करेंगे जब तक इस देश में हिन्दू बहुसंख्यक हैं'

Gujarat Deputy CM: उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कहा संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिन्दू बहुसंख्यक हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-28 05:43 GMT

गुजरात उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल( फाइल फोटो - सोशल मीडिया )

Gujarat Deputy CM : गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Gujarat Deputy Chief Minister Nitin Patel) अपने बयान से चर्चा का विषय बने हुए है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान गांधी नगर में भारत माता मंदिर (Bharat Mata Mandir) में इन्होंने कहा कि संविधान (Constitution), धर्मनिरपेक्षता (Secularism) और कानून की बात तब तक चलेगी जब तक हिन्दू बहुसंख्यक (Hindu Majority) हैं। समुदाय के अल्पसंख्यक हो जाने के बाद कुछ भी नहीं बचेगा।

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल ने महोत्सव के दौरान कहा " हमारे देश में कुछ लोग संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं। लेकिन मैं आपको बताता हूं संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात करने वाले ऐसा तब तक करेंगे जब तक कि इस देश में हिन्दू बहुसंख्यक हैं। जिस दिन हिन्दुओं की संख्या घटती है तब न धर्मनिरपेक्षता, न लोकसभा, न संविधान। सब कुछ हवा हवाई होगा और दफन हो जाएगा। कुछ नहीं रहेगा।"


उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Deputy Chief Minister Nitin Patel) ने विश्व हिन्दू परिषद द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव पर पटेल ने कहा "मैं सभी क बारे में बात नहीं कर रहा हूं। लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। इसके साथ उन्होंने कहा गुजरात पुलिस बल में हजारों मुसलमान हैं वे सभी देशभक्त भी है।" इस कार्यक्रम के दौरान गुजरात गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा समेत आरएसएस के शीर्ष नेता भी मौजूद थे। 


नितिन पटेल (Nitin Patel) ने कहा राज्य सरकार (State government) उच्च न्यायालय (high Court) के बीते हफ्ते के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। जिसमें धर्मपरिवर्तन (Religion change) के खिलाफ विवादास्पद कानून की कुछ धाराओं जिसमें मूल प्रावधान भी हैं। उस पर रोक लगाई गई है। आपको बता दें कि गुजरात उच्चतम न्यायालय (Gujarat Supreme Court) के अन्य धाराओं समेत धारा 5 पर रोक लगा दी गई थी। 

Tags:    

Similar News