Gujarat: इसुदान गढ़वी बने AAP के गुजरात अध्यक्ष

Gujarat: AAP ने गुजरात के संगठन में बदलाव किए हैं। इसुदान गढ़वी को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया है।

Written By :  aman
Update: 2023-01-04 10:40 GMT

ईशुदान गढ़वी और अऱविंद केजरीवाल (Social Media)

Gujarat: दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी में काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) अब राष्ट्रीय दल घोषित हो चुका है। जिसके बाद अब पार्टी बड़े राजनीतिक फैसले ले रही है। राष्ट्रीय पार्टी घोषित होने के बाद AAP ने गुजरात के संगठन में बदलाव किए हैं। 'आप' ने इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को महाराष्ट्र का सह प्रभारी तथा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन करने में असफल रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में अपने नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अब तक गुजरात में आम आदमी पार्टी की कमान संभालने वाले गोपाल इटालिया को सम्मान देते हुए राष्ट्रीय भूमिका में लाया है। 

किसे मिला कौन सा पद? 

राष्ट्रीय महासचिव संगठन संदीप पाठक की तरफ से जारी नियुक्ति सूचना में नए बदलावों की जानकारी दी गई है। ईशुदान गढ़वी के साथ छह वर्किंग प्रेसिडेंट की भी नियुक्ति की गई है। अल्पेश कठीरिया को सूरत ज़ोन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। छैतर वसावा को साउथ गुजरात (South Gujarat) ज़ोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रमेश पटेल (Ramesh Patel) को नॉर्थ गुजरात ज़ोन, जगमाल वाला (Jagmal Wala) को सौराष्ट्र ज़ोन, जेवल वसरा (Jewel Vasra) को मध्य गुजरात तथा कैलाश गढ़वी को कच्छ ज़ोन का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है।     

कौन हैं इसुदान गढ़वी?

इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) का जन्म 10 जनवरी 1982 को गुजरात (Gujarat) के पिपलिया में हुआ था। इसुदान गढ़वीने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन (Doordarshan) के लोकप्रिय कार्यक्रम 'योजना' से की थी। उन्होंने 2007 से 2011 तक एक गुजराती चैनल में फील्ड पत्रकार के रूप में भी काम किया है। इसुदान गढ़वीद्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वो अन्य पिछड़ी जाति से आते हैं। उनकी जाति गुजरात की आबादी का करीब 48 प्रतिशत है। गढ़वी2015 में एक गुजराती चैनल में सबसे कम उम्र के चैनल हेड के रूप में शामिल हुए थे। तब उनका कार्यक्रम गुजरात के ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय रहा था। यह शो किसानों के बीच काफी पसंद किया जाता था। 

इसुदान गढ़वी 14 जून 2021 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। गढ़वी ने AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। आज इसुदान गढ़वी को AAP ने गुजरात का पार्टी अध्यक्ष बनाया है।

Tags:    

Similar News