Gujarat: पुल तोड़ते समय नीचे गिरी जेसीब, रोंगटे खड़े करने वाला वायरल हुआ वीडियो

JCB Viral Video: गुजरात के बनासकांठा का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुराने जर्जर पुल को तोड़ते समय पुल का एक हिस्सा समेत जेसीबी ही नीचे आ गिरी।

Report :  Snigdha Singh
Update: 2022-12-17 10:39 GMT

Gujarat JCB Viral Video (Video: Newstrack)

Gujarat JCB Viral Video: गुजरात के बनासकांठा का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, वीडियो में एक पुराने जर्जर पुल को तोड़ते समय पुल के एक हिस्से समेत जेसीबी ही नीचे आ गिरी। वीडियो में दिखा कि पुल को गिराते समय अचानक पुल के एक हिस्सा जेसीबी के साथ नीचे आ गिरा। हालांकि हादसे में किसी की जान नही गई। चालक बाल बाल सुरक्षित बच गया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने कमेंट लिखा। जानकारी के अनुसार ये पुल काफी पुराना और जर्जर है। इसी पुल को तोड़ने के लिए प्रशासन ने एक ठेकेदार को ठेका दिया हुआ है। पुल को तोड़ते समय ही महज 6-7 सेकेंड में पुल एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। इसके साथ ही जेसीबी भी नीचे आ गिरी। वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर देखकर लोगों ने चालक को बेवकूफ कहा तो किसी ने भगवान का करिश्मा बताया। 

बाल-बाल बचा जेसीबी ड्राइवर

जानकारी के अनुसार गुजरात के बनासकांठा में बनास नदी पर बने पुल को तोड़ते जेसीबी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी भी शख्स की जान नहीं गई। वहीं चमत्कारी रूप से जेसीबी को चला रहा चालक भी सुरक्षित बच गया। वहीं, पुल को तोड़ते समय आस-पास किसी के न होने से बड़ा हादसा होते होते बच गया।

Tags:    

Similar News