Haryana Election : बीजेपी ने पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित इन आठ नेताओं के खिलाफ लिया एक्शन, पार्टी से निष्कासित

Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-29 19:06 IST

Haryana Election : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित आठ नेताओं पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्दलीय चुनाव लड़े रहे कार्यकर्ताओं को तत्काल पार्टी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने ही उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुशासनहीनता के बाद कार्रवाई की गई है। बीजेपी ने कार्रवाई करके यह दिखाने की कोशिश की है कि यदि कोई भी नेता अनुशासनहीनता करेगा तो उसे भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

इन्हें किया गया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है, जो निर्दलीय चुनाव मैदान उतरे हैं। उन नेताओं के नाम इस प्रकार हैं -

1. रणजीत चौटाला - रानिया सीट

2. देवेंद्र कादयान - गन्नौर सीट

3. संदीप गर्ग - लाडवा सीट

4. जिलेराम शर्मा - असन्ध सीट

5. बच्चन सिंह आर्य - सफीदो सीट

6. राधा अहलावत - महम सीट

7. नवीन गोयल - गुरुग्राम सीट

8. केहरसिंह राव - हथीन सीट

इसलिए कटा था टिकट

बता दें कि हरियाणा में चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इंटरनल सर्वे कराया था। इस सर्वे के बाद जिन नेताओं की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई थी, उनमें नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला का नाम भी शामिल थी। इसलिए बीजेपी ने रणजीत सिंह चौटाला का टिकट काट दिया था। उनकी जगह शीशपाल कंबोज का उम्मीदवार बनाया गया था इसके बाद से ही वह नाराज चल रहे थे। यही नहीं, उन्होंने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ रानिया विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने 24 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 

Tags:    

Similar News