Arvind Kejriwal in Kurukshetra: निकाय चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र में केजरीवाल ने भरा हुंकार, BJP पर किया प्रहार

Arvind Kejriwal Rally in Kurukshetra : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज निकाय चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के पूर्व क्षेत्र में एक बड़ा रैली किया।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update:2022-05-29 15:20 IST

Arvind Kejriwal (Image Credit : Social Media)

Arvind Kejriwal Kurukshetra Rally : आगामी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। रविवार को हुए इस रैली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने हरियाणा की जनता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर जमकर हमला किया।

कुरुक्षेत्र में केजरीवाल ने भरा हुंकार (Arvind Kejriwal in Kurukshetra)

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित मेला ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर खूब हमला किया। रैली में केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत में 'भारत माता की जय' के जोरदार नारे लगाएं। पूरे हरियाणा से आई जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा "सबसे अच्छा तब लगता है जब लोग मुझे हरियाणा का लाल बुलाते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है और जन्मभूमि हरियाणा का कर्ज मैं सात जन्मो तक नहीं चुका सकता।"

केजरीवाल ने किसानों को कहा 'शुक्रिया'

केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बात हो रहा है कि पंजाब और दिल्ली से एक तूफान हरियाणा में आया था। मैं कहना चाहता हूं हरियाणा में अब और बड़ा तूफान जल्द आने वाला है क्योंकि ऊपर वाला जब भी झाड़ू चलाता है तो तूफान ही आता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस रैली में किसानों को संबोधित करते हुए राज्य के सभी किसानों को बधाई दिया और शुक्रिया कहा। केजरीवाल ने कहा अहंकारी सरकार को जिस तरह से पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आंदोलन कर झुका दिया, वह लंबे वक्त तक बॉर्डर पर अड़े रहें और उनके आंदोलन ने सरकार के अहंकार को तोड़ दिया, फल स्वरूप सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ा।

राम और रावण का उदाहरण देते हुए अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा रावण का अहंकार भी नहीं चल सका था। भगवान राम ने रावण के अहंकार को खत्म कर दिया था और आज इस युग में भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को आंदोलन कर पंजाब और हरियाणा के किसानों ने खत्म कर दिया है।

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए दम भर रही आप

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा कुरुक्षेत्र में की जा रही आज रैली में हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रभारी सुनील गुप्ता समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। इस रैली को भव्यता देने के लिए हरियाणा समेत पंजाब और दिल्ली से भी आप के कार्यकर्ता भारी संख्या में कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। बता दें कुछ ही दिनों में हरियाणा में निकाय चुनाव होने हैं, जिसमें 48 शहरों के कुल 18 नगर परिषद तथा 28 नगर पालिकाओं में चुनाव होगा। हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलने से आम आदमी पार्टी का मनोबल ऊंचा है अब पार्टी हरियाणा के निकाय चुनाव में भी अपना परचम लहराने का पूरा प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News