Haryana Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला, 3 की मौत

Haryana Accident News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-10-28 02:54 GMT

(कॉन्सेप्ट फोटो- न्यूजट्रैक) 

Haryana Accident News: हरियाणा के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा (Haryana Me Hadsa) हो गया, जिसमें करीब 3 बुजुर्ग महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत (Kisan Pradarshankariyon Ki Maut) हो गई है और 3 अन्य घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों (Mahila Kisan Pradarshankari) को कुचल दिया, जिससे तीन महिलाएं ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई है, जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल घटना की जानकारी पाकर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन (Kisan Andolan) का हिस्सा थीं। गुरुवार सुबह ये महिलाएं अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। उस दौरान सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड एक तेज रफ्तार ट्रक महिलाओं के ऊपर चढ़ गया। इससे दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की मौत (Mahila Ki Maut) अस्पताल पहुंचने के बाद हो गई। वहीं, हादसे में घायल हुईं अन्य तीन महिलाओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि ये महिलाएं डिवाइडर पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले (Mansa) की रहने वाली हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

किसान आंदोलन का हिस्सा थी महिलाएं

जाहिर है कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून (New Farm Laws) लाए जाने के बाद से किसान प्रदर्शनकारी बीते साल नवंबर महीने से दिल्ली से लगती अलग अलग सीमाओं पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जल्द ही इस आंदोलन का एक साल भी पूरा होने वाला है। ये तीनों महिलाएं भी इसी आंदोलन से जुड़ी हुई थीं। सुबह रोटेशन के तहत ये महिलाएं अपने घर जाने के इंतजार में बैठी थीं, लेकिन उससे पहले ही इसके साथ ये हादसा हो गया। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News