Health Alert: हो जाएं सावधान! भूलकर भी इन चीजों के साथ न खाएं दही

Health Tips: कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये हेल्थ के लिए नुकसानदेह होती हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-09 08:00 GMT

Avoid Curd With These Foods (Photo- Social Media)

Avoid Curd With These Foods items: दही तो वैसे सभी लोग खाते हैं और इसे सेहत के लिए फायदेमंद भी माना गया है, खास तौर पर गर्मियों के दिनों में तो जरूर से दही का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर को ठंडक मिलती है। दही का इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरह से करते हैं, जैसे कि रायता, कढ़ी, लस्सी, दही बड़ा या फिर कुछ लोग दही को खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। दही हमारे सेहत के लिए लाभकदायक होती है, लेकिन यदि इसका सेवन सही ढंग से नहीं किया जाता तो यह जहर के रूप में काम करती है, जी हां! कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये हेल्थ के लिए नुकसानदेह होती हैं।

भूलकर भी इन चीजों के साथ न करें दही का सेवन (Avoid Eating Curd With These Foods)

दही तो लगभग सभी को पसंद होता है और कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें खाने के साथ दही चाहिए ही होता है, वैसे दही खाना अच्छी बात है, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं। जैसे कि - विटामिन डी, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम समेत अन्य भी। दही अच्छा तो होता है, लेकिन यदि इसका सेवन कुछ चीजों के साथ किया जाता है यह जहर के समान हो जाता है, बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि दही का सेवन किस प्रकार किया जाना चाहिए, वे किसी भी तरह से दही खा लेते हैं, आप सोच भी नहीं सकते कि वे इस तरह से रोजाना जहर ही खा रहें हैं, आइए हम आपको बताते हैं कि किन चीजों का सेवन दही के साथ करना जहर की तरह काम करता है।


तले हुए खाने के साथ (Fried Foods)

हमारे आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि दही का सेवन कुछ चीजों के साथ पूरी तरह से वर्जित है और उसमें से पहली चीज है तला हुआ भोजन। अक्सर ही लोग पराठे के साथ दही खाते हैं, लेकिन पराठे या फिर अन्य फ्राइड चीजों के साथ दही नहीं खाना चाहिए, इससे डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है।

खीरा और दही (Cucumber)

खीरा और दही तो हर घरों में लोग खाते ही हैं, अक्सर ही लोग खीरा का रायता बनाते हैं, क्योंकि यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। भले ही खीरा का रायता टेस्टी लगता है, लेकिन यह शरीर में पहुंचकर जहर के समान काम करता है।

नमक या शक्कर के साथ (Salt And Sugar)

नमक या शक्कर के साथ तो हर कोई दही खाना पसंद करता है, जब भी लोग दही खाते हैं तो उसमें शक्कर या नामक डाल ही लेते हैं, लेकिन यह भी स्वास्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, क्योंकि दही के साथ नमक या फिर शक्कर खाने से अच्छे बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं।

पीरियड्स के दौरान (During Periods)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दही खाने से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि इससे पीरियड क्रैंप्स बढ़ सकता है। और साथ ही मेंस्ट्रुअल साइकिल भी प्रभावित हो सकती है।

Full View

फलों के साथ (With Fruits)

कभी भी दही का सेवन फलों के साथ नहीं करना चाहिए, चाहे जो भी फल हों, दही और फल एकसाथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि दही बहुत हैवी होता है जबकि फल लाइट होते हैं, ऐसे में ये डाइजेस्टिव अग्नि की डिस्टर्ब कर सकते हैं।

मांस व सी फूड के साथ (Meet and Seafood)

किसी भी तरह के मीट के साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, सिर्फ मांस ही नहीं, बल्कि सी फूड के साथ ही दही खाना अवॉइड करना चाहिए, इससे भी डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है।

दही खाने का सही तरीका (Dahi Khane Ka Sahi Tarika)

ऐसे में सवाल ये उठता है कि फिर दही खाने का सही तरीका क्या है, तो हम आपको बता दें कि दही को आप गुड, काला नमक या फिर रॉक सॉल्ट के साथ खा सकते हैं, साथ ही एकदम हल्का ऑयली फूड के साथ भी दही को कंज्यूम किया जा सकता है, इसके अलावा आप लौकी का रायता बना सकते हैं, जो सबसे बेस्ट होता है। दही को सुबह के नाश्ते और लंच में खाना ज्यादा लाभकारी होता है।



Tags:    

Similar News