पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान? एक्सपर्ट के बताए ये 6 आसान उपाय जो दिलाएंगे ब्लोटिंग से राहत

Bloating relief: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ सरल लाइफस्टाइल बदलाव अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।

Update:2026-05-07 08:00 IST

Bloating relief

Bloating relief: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की दिक्कत तेजी से आम होती जा रही है। गलत वक़्त पर खाना, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसकी प्रमुख कारण माना जाता है। अक्सर लोग इसे मामूली समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली ब्लोटिंग पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकती है। इससे थकान, पेट दर्द, गैस और सुस्ती जैसी दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ सरल लाइफस्टाइल बदलाव अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ब्लोटिंग को कम करने के 6 असरदार उपाय:

1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं


ब्लोटिंग का एक बड़ा कारण शरीर में पानी का रुकना (फ्लूइड रिटेंशन) है। कई लोग सोचते हैं कि पेट फूलने पर पानी कम पीना चाहिए, लेकिन ऐसा करना गलत है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो वह ज्यादा पानी रोकने लगता है। इसलिए पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

2. दिनभर एक्टिव रहें


लंबे वक़्त तक बैठे रहना यानी सेंडेटरी लाइफस्टाइल भी ब्लोटिंग को बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हर घंटे थोड़ी देर टहलें या हल्की-फुल्की मूवमेंट करते रहें। इससे पाचन बेहतर होता है और गैस बनने की समस्या कम होती है।

3. एक्सरसाइज से पसीना बहाएं


रोजाना वर्कआउट करने से शरीर में जमा अतिरिक्त पानी बाहर निकलता है। पसीना आने से फ्लूइड बैलेंस बेहतर होता है, जिससे पेट फूलने की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

4. भरपूर नींद लें


नींद की कमी भी ब्लोटिंग का कारण बन सकती है। कम सोने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे पाचन प्रभावित होता है। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद आवश्यक है।

5. मीठा, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड कम करें


अधिक नमक और चीनी का सेवन शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लोटिंग बढ़ती है। प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर ताजा और संतुलित आहार लेना बेहतर विकल्प है।

6. तनाव से दूरी बनाएं


मेंटल स्ट्रेस का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। अधिक तनाव लेने से गट हेल्थ खराब होती है और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है। योग, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है।

यदि इन उपायों को अपनाने के बावजूद ब्लोटिंग लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। सही वक़्त पर ध्यान देने से इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News