Health Care: मौसम बदलते ही बच्चों पर बीमारियों का 'महा अटैक'! सर्दी-खांसी से लेकर एलर्जी तक बढ़ा खतरा, ऐसे रखें ध्यान

Health Care: कभी भीषण गर्मी तो कभी ठंडी हवाएं इस उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है।

Update:2026-05-06 16:32 IST

Health Care

Health Care: देश के कई भागों, विशेषकर दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी ठंडी हवाएं इस उतार-चढ़ाव का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की इम्यूनिटी बड़ों के मुकाबले कमजोर होती है, इसलिए बदलते मौसम में वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।

मौसम में तेजी से बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी और पेट से संबंधित दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के शरीर के तापमान में अचानक बदलाव के अनुसार खुद को जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाता, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में माता-पिता को सतर्क रहने की बेहद आवश्यकता है।

इन संकेतों को भूलकर भी अनदेखा न करें

बदलते मौसम में बच्चों के शरीर में कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। यदि बच्चा बार-बार सर्दी-खांसी या बुखार से जूझ रहा है, तो यह साधारण नहीं माना जाना चाहिए। इसके अलावा, कमजोरी, सुस्ती, भूख में कमी और लगातार चिड़चिड़ापन भी स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हो सकते हैं।

कुछ बच्चों में एलर्जी, सांस लेने में समस्या या त्वचा पर रैशेज जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। वहीं, यदि बच्चा ठीक से नींद नहीं ले पा रहा है या खेलने में रुचि नहीं दिखा रहा, तो यह भी गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण लंबे वक़्त तक बने रहने पर ततकाल अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

कैसे करें बच्चों की सही देखभाल

विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों की डाइट और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन दें, जिसमें फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन शामिल हो। इससे उनकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहती है।

बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना भी अवश्य है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। साथ ही, मौसम के अनुसार कपड़े पहनाना बहुत आवश्यक है, ताकि वे न अधिक ठंड का शिकार हों और न ही गर्मी का।

साफ-सफाई और दिनचर्या का रखें विशेष ध्यान

बदलते मौसम में साफ-सफाई का खास महत्व होता है। बच्चों को खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत डालें। गंदे हाथों से खाने से कई तरह के संक्रमण फैल सकते हैं।

इसके अलावा, बच्चों को पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी हो गया है। बहुत अधिक ठंडी या गर्म चीजों से उन्हें दूर रखें। साथ ही, धूल, प्रदूषण और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाना भी आवश्यक है।

पहले से बीमार बच्चों के लिए अधिक सतर्कता

यदि बच्चा पहले से किसी एलर्जी या बीमारी से पीड़ित है, तो इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाना और उनकी सलाह का पालन करना बहुत आवश्यक है।

मौसम में बदलाव एक साधारण प्रक्रिया है, लेकिन इसका प्रभाव बच्चों पर जल्दी पड़ता है। थोड़ी सी सावधानी, सही खानपान और बेहतर देखभाल से बच्चों को मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाया जा सकता है। माता-पिता की जागरूकता ही बच्चों के स्वास्थ्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Tags:    

Similar News