प्लास्टिक कंटेनर में खाना खाते हैं तो हो जाएं सावधान! हो सकती है जल्दी मौत

Can Plastic Cause Health Problems: अगर आप खाना खाने के लिए प्लास्टिक के कंटेनरों का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इससे जल्दी मौत हो सकती है।;

Written By :  Shreya
Update:2025-02-16 06:00 IST

Can Plastic Cause Health Problems (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Plastic Containers Side Effects On Health: सोशल मीडिया पर अक्सर प्लास्टिक कंटेनर में खाना न खाने को लेकर बहस छिड़ती रहती है। पोस्ट में कहा जाता है कि ये सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन अब एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि प्लास्टिक के कंटेनरों से खाना खाने से जल्दी मौत हो सकती है। स्टडी में पाया गया है कि प्लास्टिक टेकआउट कंटेनरों से खाने से कंजेस्टिव हार्ट फेलियर (Congestive Heart Failure) की संभावना बढ़ सकती है। शोधकर्ताओं का मानना ​​​​है कि यह आंतों के बैक्टीरिया (गट बायोम) में परिवर्तन के कारण होता है जो सूजन और संचार प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है।

इस स्टडी को चीनी शोधकर्ताओं ने किया, जो कि sciencedirect.com में प्रकाशित हुआ था। चीनी शोधकर्ताओं ने पाया कि टपरवेयर जैसे प्लास्टिक के कंटेनरों में खाना खाने से आंत में सूजन हो जाती है, जो संचार प्रणाली में जाकर उसे नुकसान पहुंचाती है। इससे दिल की विफलता का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हर साल करीब 500,000 अमेरिकियों की मौत हो जाती है। आइए जानते हैं इस स्टडी के बारे में।

स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस टू-पार्ट स्टडी में 3,000 से अधिक लोगों को शामिल किया और सबसे पहले जांच की कि वे कितनी बार प्लास्टिक टेकआउट कंटेनरों से खाते हैं और क्या वे दिल की बीमारी से प्रभावित हैं। फिर, उन्होंने चूहों को प्लास्टिक के रसायनों से युक्त पानी पिलाया, जिसे उबालकर कैरीआउट कंटेनरों में डाला गया था। जिसके परिणामस्वरूप पाया गया कि प्लास्टिक के हाईली-फ्रीक्वेंसी एक्सपोजर से कंजेस्टिव हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, फूड कंटेनरों से माइक्रोप्लास्टिक हमारे भोजन में प्रवेश कर सकते हैं और अंततः हमारी आंत में अपना रास्ता बना सकते हैं। इससे गट लाइनिंग को फिजिकल डैमेज हो सकता है, जिससे इंटेस्टाइनल परमियाबिलिटी बढ़ सकती है। परिणामस्वरूप, हानिकारक कण रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे एक सूजन प्रतिक्रिया शुरू हो सकती है, जो आपके संचार प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकती है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

हालांकि अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह जांच नहीं की कि कौन से स्पेसिफिक केमिकल प्लास्टिक से निकल रहे थे, उन्होंने सामान्य प्लास्टिक कम्पाउंड्स और हृदय डिजीज के बीच संबंध और आंत बायोम और हृदय रोग के बीच एक पिछले लिंक पर ध्यान दिया।

बचाव के तरीके

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब जब आपको ये पता चल गया है कि प्लास्टिक टेकआउट कंटेनर्स आपके लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। ये भी जान लीजिए कि आप किस तरह इससे अपना बचाव कर सकते हैं-

प्लास्टिक कंटेनर्स की जगह कांच या स्टेनलेस स्टील के कंटेनर चुनें।

प्लास्टिक के कंटेनर में खाना गर्म करने से बचें। क्योंकि इससे अधिक माइक्रोप्लास्टिक भोजन में प्रवेश कर सकता है।

ऐसे रेस्तरां को चुनें, जो इको-फ्रेंडली कंटेनर्स का इस्तेमाल करते हों।

नोट- यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News