Water Intake: बहुत ज्यादा वॉटर इनटेक भी सेहत के लिए सही नहीं, जानें किसे-कितना पीना चाहिए पानी

Ek Din Mein Kitna Pani Pina Chahiye: क्या आप भी नहीं जानते कि एक दिन में आपकी बॉडी को कितनी मात्रा में पानी की जरुरत होती है? तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इस सवाल का 'सही जवाब'।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-28 06:30 IST

Water Intake (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How Much Water You Should Drink In A Day: आपने कईयों को यह कहते सुना होगा कि उनकी ग्लोइंग स्किन का राज 'बहुत ज्यादा पानी पीना' है। इसके अलावा पानी आपको फिट रखने और कई सारे ऑर्गन्स की फंक्शनिंग के लिए भी जरूरी है। लेकिन ये पता होने के बावजूद भी, एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? ऐसा पूछने वाले हजारों मिल जाएंगे। क्या आप भी नहीं जानते कि एक दिन में आपकी बॉडी को कितनी मात्रा में पानी की जरुरत होती है? तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इस सवाल का 'सही जवाब'।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मानव शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। पानी शरीर में हर सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करता है। हार्वर्ड हेल्थ के मुताबिक, इसके महत्वपूर्ण कार्यों में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को सेल्स तक पहुंचाना, ब्लेडर से बैक्टीरिया को बाहर निकालना, पाचन में सहायता करना, कब्ज को रोकना, ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखना, जोड़ों को आराम देना, ऑर्गन्स और टिशू की सुरक्षा करना, शरीर के तापमान को नियंत्रित करना और इलेक्ट्रोलाइट (सोडियम) संतुलन बनाए रखना है।

आपने ये तो जान लिया कि पानी हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी और यह किन-किन कार्यों में मदद करता है। अब आते हैं मेन मुद्दे पर, जो कि है आखिर एक दिन में कितना पानी पीना सही है। इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय सुनने को मिलती है। कोई एक दिन में 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह देता है तो वहीं कई दिन में 4-5 लीटर पानी पीने को कहते हैं। हालांकि डेली वॉटर इनटेक कई अन्य चीजों पर भी निर्भर करता है। जैसे कि एक्टिविटी लेवल, बाहर का तापमान, हेल्थ कंडीशन्स और एज।

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दिया आसान जवाब

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जानी मानी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया (Dr Dixa Bhavsar Savaliya) ने अपने एक पोस्ट में यूजर्स को इसका आसान जवाब दिया है। उनका कहना है कि पानी का अनुपात तय नहीं किया जा सकता। यह मौसम, आपकी शारीरिक गतिविधियों और आपके मन-शरीर की संरचना (प्रकृति) के अनुसार बदलता रहता है। इसलिए इसके आँकड़ों में न पड़ें, बस अपने मूत्र पर नजर रखें (यह अजीब लग सकता है, लेकिन हमें वही करना होगा, जो हमें करना चाहिए)।

उन्होंने बताया कि, आपका मूत्र बदबूदार या पीला नहीं होना चाहिए। इसे गंधहीन और क्रिस्टल साफ रखने के लिए जितना पानी चाहिए उतना पिएं। यह आपके शरीर के लिए जरूरी पानी की सही मात्रा है, न कि 1 गिलास ज्यादा या 1 गिलास कम।

अधिक पानी पीने से हो सकती हैं ये समस्याएं

इसके अलावा डॉक्टर ने यह भी बताया है कि अधिक पानी पीने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक पानी पीने से पेट फूलना, बहुमूत्रता, हाइपोनेट्रेमिया (जिसे ब्रूस ली की मौत का कारण माना जाता है), सूजन, खराब मेटाबॉलिज्म की शिकायत हो सकती है।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सत्यता, सटीकता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News