Desi Upay For Irregular Periods: टाइमली न आएं पीरियड्स तो घबराएं नहीं, आजमाएं ये 4 कारगर देसी नुस्खे

Home Remedies To Induce Periods: आज हम आपके लिए पीरियड्स को रेगुलेट करने के लिए 4 कारगर देसी उपाय लेकर आए हैं, जिनके बारे में खुद एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी है।;

Written By :  Shreya
Update:2025-03-30 11:10 IST

Desi Upay For Irregular Periods (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Home Remedies To Regulate Your Periods: पीरियड्स यानी मासिक धर्म महिलाओं में होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है। इसे यौवनावस्था (Adolescence) का आरंभ भी माना जाता है। दरअसल, पीरियड्स शुरू होना ये बताता है कि महिला का शरीर गर्भधारण (Pregnancy) करने के लिए तैयार है। आमतौर पर 10 से 16 साल की उम्र के बीच लड़कियों में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। 3 से 7 दिन तक रहने वाले पीरियड्स का अनुभव हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है।

ये पढ़ने के बाद आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि पीरियड्स महिलाओं के लिए कितना जरूरी है। लेकिन कई बार महिलाओं को पीरियड्स समय पर न आने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है, जो कि कई वजहों से हो सकता है, जैसे कि स्ट्रेस, एनीमिया, पीसीओडी/पीसीओएस, थायराइड, हार्मोनल असंतुलन आदि। अगर पीरियड्स इर्रेगुलर हो जाएं तो महिलाओं को प्रेग्नेंसी में समस्याएं होने के साथ ही फर्टिलिटी में कमी, वेट गेन, मानसिक थकान, स्ट्रेस, उदासी और चिड़चिड़ापन समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए पीरियड्स को रेगुलेट करने के लिए 4 कारगर देसी उपाय (4 Effective Home Remedies To Regulate Periods) लेकर आए हैं। जिन्हें खुद एक्सपर्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

टाइमली पीरियड्स आने के लिए क्या करें (Effective Home Remedies To Induce Periods Naturally)?

आप घर पर ही ऐसे कई उपाय कर सकते हैं, जो पीरियड्स को मंथली समय पर आने में मदद करेंगे। ये रहे पीरियड्स को रेगुलेट करने के घरेलू नुस्खे-

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk/Golden Milk)

भारत में सदियों से हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जा रहा है। हल्दी वाला दूध, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है, पीरियड्स हेल्थ में भी काफी फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो न केवल रेगुलर पीरियड को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और क्रैम्प्स को कम करके राहत भी पहुंचाते हैं। इससे फ्लो भी सही रहता है। ऐसे में अपनी डेट से 7 दिन पहले इस दूध का सेवन करना शुरू कर दें। इससे पीरियड्स समय पर आएंगे।

2- गुड़हल के फूल और तेज पत्ते का ड्रिंक (Hibiscus Flower and Bay Leaf Drink)

अगर आपके पीरियड्स 10-15 दिन रहते हैं या फिर एक महीने में दो बार आ जाते हैं, उनके लिए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक असरदार ड्रिंक के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 2 गुड़हल के फूल, एक चम्मच Oregano और 5-6 तेज पत्ता चाहिए। इन सभी इंग्रीडिएंट्स को 300 मिली पानी में डालकर अच्छे से उबालें और फिर इसे छानकर सोने से पहले इसका सेवन करें। बेहतर नतीजों के लिए इसे 2 महीने तक पिएं। यह ड्रिंक हार्मोन को बैलेंस करता है और मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करता है।

Full View

3- पीरियड्स के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक (Ayurvedic Drink For Delayed Periods)

इस नुस्खे को भी श्वेता शाह ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं और 15-20 दिन या 2-3 महीने तक मासिक धर्म रूक जाते हैं तो आप इस देसी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए बस एक चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच अजवायन, 8-10 पार्सले स्प्रिंग्स की जरुरत होती है। इन सभी चीजों को 200 एमएल पानी में डालकर उबालना है। इसे छानकर सोने से पहले इसका सेवन करना है। इस नुस्खे को आप अपने पीरियड्स डेट के 7 दिनों पहले से ही स्टार्ट कर दें।

Full View

4- आयुर्वेदिक पीरियड चाय (Ayurvedic Period Tea)

जानी मानी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस आयुर्वेदिक चाय के बारे में जानकारी दी है, जो आपके पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद करेगा। इसे बनाने के लिए 1 गिलास में 1 tsp मेथी के बीज, 1 tsp तिल, 1 छोटा टुकड़ा गुड़ (5 ग्राम) और 1 tsp हल्दी डालें और इसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें। फिर इसे छान लें और गर्म रहने पर इसे घूंट-घूंट करके पिएं। वहीं, अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप इसमें आधा नींबू का रस मिला सकते हैं, यह वजन घटाने में मदद करेगा।

डॉक्टर दीक्षा ने बताया, अगर आपके पीरियड्स में 3 या उससे ज्यादा महीने की देरी हो रही है तो इस चाय को डेली सुबह 12 हफ्तों तक पिएं। अगर 1-2 महीने की देरी हो रही है तो इसे अपने पीरियड्स डेट से 2 हफ्ते पहले से लेकर पीरियड्स आने तक पिएं। वहीं, अगर पीरियड्स में 15-25 दिन की देरी हो रही है तो इसे अपने पीरियड्स से एक हफ्ते पहले से लेकर पीरियड्स आने तक पिएं।

Full View

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता या असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Tags:    

Similar News