Fruits Seeds Disadvantages : इन फलों के बीज के सेवन से बनाएं दूरी

Fruits seeds Disadvantages : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट को फॉलो करना चाहिए। अच्छी डाइट में फलों को भी शामिल करना चाहिए। लेकिन फलों के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

Update: 2022-07-03 09:21 GMT

Fruits Seeds (Image: Social Media)

Fruits seeds Disadvantages : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी डाइट को फॉलो करना जरूरी होता है। अच्छी डाइट में फलों का महत्व बहुत ज्यादा होता है। रोज एक फल खाने से हमारे शरीर को कई तरह का फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फलों के बीज के सेवन करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फल हैं जिनके बीज के सेवन से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

सेब का बीज

यूं तो सेब (Apple) खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन सेब के बीज का सेवन कई गंभीर बीमारियों को न्योता देता है। सेब के बीजों में सायनाइड पाया जाता है जो सेहत के लिए खतरनाक होता है। सेब के बीज के सेवन करने से सिर दर्द, उल्टी, चक्कर आना, पेट दर्द जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए सेब के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

चेरी का बीज

चेरी (Cherry) के बीज का सेवन करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चेरी के बीजों में एमिग्डालिन नामक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। चेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार का एलर्जी होने का चांस रहता है। इसलिए चेरी के बीजों को अपनी डाइट के जगह ना दें।

खरबूज के बीज

खरबूज (MuskMelon) के बीज में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। खरबूज कई तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। लेकिन खरबूज के बीज का सेवन करना फायदेमंद नहीं होता। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को खरबूज के बीज से दूरी बनानी चाहिए। 

आलू बुखारा का बीज

आलू बुखारा (Plums) के बीजों का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसका सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी, जी मचलाना जैसी समस्या होती है। साथ ही यह पाचन तंत्र पर भी असर डालता है। इसलिए आलूबुखारा के बीज को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

खुबानी

खुबानी यानी ऐप्रिकोट (Apricot) के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। खुबानी में कई तरह का पोषक तत्व पाया जाता है लेकिन खुबानी के बीज का सेवन शरीर के लिए मुश्किलें पैदा कर देता है। खुबानी के बीज में खतरनाक रसायन 'साइनाइड' पाया जाता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए खुबानी के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए।



Tags:    

Similar News