Doctors' Day in India: क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, ये तथ्य आपको नहीं पता होंगे

Facts About Doctors Day: देश में हर साल एक जुलाई के दिन नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है। इस दिन को सबसे पहले साल 1991 में मनाया गया था।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-02 04:30 GMT

Doctors' Day (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

National Doctor's Day 2024: सेहत को सबसे बड़ी पूंजी कहा गया है और इसे बनाए रखने में डॉक्टर्स का बहुत बड़ा योगदान होता है। खांसी-बुखार से लेकर महामारी तक को हराने में चिकित्सक हमेशा अपनी अहम भूमिका निभाते आए हैं और निभा रहे हैं। जिस तरह से डॉक्टर्स निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का पालन करते हैं और अपने मरीज को बचाने में जी जान लगा देते हैं, इसलिए शायद इन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। चिकित्सकों की इसी भावना को सम्मान देने के लिए देश में हर साल एक जुलाई के दिन नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) मनाया जाता है। आइए जानते हैं डॉक्टर्स डे मनाने के पीछे के उद्देश्य और इसे 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है, इस बारे में।

क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे (Doctors Day Kyun Manaya Jata Hai)?

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस सेलिब्रेट करने के पीछे का उद्देश्य डॉक्टर्स के योगदान और उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करना और डॉक्टर्स को उनके कार्यों के लिए सम्मान देना है। ऐसा समझ लीजिए कि नेशनल डॉक्टर्स डे चिकित्सकों की अहम भूमिका, बलिदान को पहचानने और उनके इस योगदान को सेलिब्रेट करना का ही एक प्रयास है। इस दिन डॉक्टरों के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है और उन्हें सम्मान दिया जाता है। 

एक जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?

अब बात करते हैं आखिर एक जुलाई को ही भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे (Doctors' Day in India) क्यों मनाया जाता है। बता दें अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, भारत में इस दिन को 1 जुलाई को ही मनाया जाता है। दरअसल, देश में ये दिवस प्रसिद्ध डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय (Dr. Bidhan Chandra Roy) के सम्मान में मनाया जाता है। इंडिया के फेमस फिजीशियन डॉ. बिधान चंद्र राय का 1 जुलाई 1882 को जन्म हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई साल 1962 में हुआ था। डॉ. राय ने हेल्थकेयर सिस्टम में बड़ा योगदान दिया था।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डॉक्टर बिधान चंद्र राय के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 1976 में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार (Bharat Ratna Award) से नवाजा था। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान देने के मकसद से उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन को नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया था। भारत में साल 1991 में सबसे पहले डॉक्टर्स डे मनाया गया था।

नेशनल डॉक्टर्स डे थीम 2024 (National Doctors Day Theme)

हर साल एक थीम (Theme) के साथ ही डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2024 की थीम 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स (Healing Hands, Caring Hearts)' है।

Tags:    

Similar News