Masoor Dal Khane Ke Nuksan: कहीं आप भी तो मसूर दाल का ज़्यादा सेवन नहीं कर रहे? पड़ सकते हैं लेने के देने

Masoor Dal Khane Ke Nuksan: अगर आप भी मसूर दाल खाने के शौक़ीन है और आये दिन इसे खाते हैं तो सावधान हो जाइये जानिए क्या हो सकता है इसका दुष्परिणाम।

Update: 2024-03-28 05:59 GMT

Side Effects of Masoor Dal (Image Credit-Social Media)

Masoor Dal Khane Ke Nuksan: कहते हैं सभी दालों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिसका सेवन करना हम सभी के लिए उपयोगी भी होता है। लेकिन वहीँ किसी भी चीज़ की अधिकता हमारी सेहत के लिए काफी ज़्यादा हानिकारक भी हो सकती है। ऐसे में ज़रूरी है कि हम किसी भी चीज़ की अधिकता से बचें। आज हम आपको मसूर की दाल के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको अगर आप आये दिन अपनी डाइट का हिस्सा बना रहे हैं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे।

अधिक मात्रा में न करें मसूर दाल का सेवन (
Consuming Excessive Masoor Dal)

मसूर दाल, जिसे लाल मसूर दाल के नाम से भी जाना जाता है, अपने पोषण मूल्य और चिकित्सीय लाभों के लिए भारतीय व्यंजनों में काफी लोकप्रिय है। हमारे कई भारतीय व्यंजनों में मसूर दाल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो इसे वजन कम करने की कोशिश करने वालों के बीच लोकप्रिय बनाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपको कई तरह से नुकसान भी कर सकती है।

आपको बता दें कि मसूर दाल फाइबर से भी भरपूर होती है और ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित भी करती है। इसके अलावा दाल से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। मसूर दाल एनीमिया से बचाती है और हृदय स्वास्थ्य, चमकती त्वचा और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन मसूर दाल, जो इतने सारे फायदे लाती है, कुछ मामलों में बहुत हानिकारक दुष्प्रभाव भी पैदा कर सकती है?

दरअसल मसूर दाल सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। तो आइए आज एक नजर डालते हैं कि किन लोगों को अपने आहार में मसूर दाल से सख्ती से परहेज करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि मसूर दाल के अधिक सेवन से सेहत पर कुछ दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं. तो, ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि किसे इस दाल को नहीं खाना चाहिए और अगर हम इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। हालांकि इसके हमारे स्वास्थ्य के लिए कई फायदे भी हैं जिन्हे हम अनदेखा नहीं कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन लोगों को इसे खाने से परहेज़ करने की ज़रूरत है।

यूरिक एसिड की अधिकता होने पर करें परहेज़

अगर कोई हाई यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित है तो बेहतर होगा कि अधिक दालें न खाएं। मसूर दाल में विशेष रूप से प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्यूरीन यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है और जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।

गुर्दे संबंधी विकार या कोई समस्या होने पर

इसी तरह डॉक्टरों का कहना है कि किडनी के मरीजों के लिए मसूर दाल का सेवन हानिकारक होता है। इस दाल में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। गुर्दे की समस्या वाले लोग, अपने आहार में मसूर दाल को शामिल करने से गुर्दे की पथरी या अन्य नए गुर्दे की बीमारियों में ऑक्सालेट का कारण बन सकते हैं।

गैस की समस्या होने पर

मसूर दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे खाने से कई बार गैस की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि इसे ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही, इन दालों में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए अगर इसे अधिक मात्रा में आहार में शामिल किया जाए तो वजन बढ़ने और शरीर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ने का खतरा होता है।

Tags:    

Similar News