Health Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए केवल पूरी नींद ही नहीं, समय पर सोना भी है जरूरी

Health Tips: इंसान के शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सही नींद लेना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद न लेने से आपके शरीर में बहुत सी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

Report :  Anshul Thakur
Published By :  Satyabha
Update: 2021-07-15 13:41 GMT

अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय पर सोना जरूरी फोटो- सोशल मीडिया

Health Tips: इंसान के शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सही नींद लेना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद न लेने से आपके शरीर में बहुत सी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। सोते वक्त मानव शरीर में कई तरह के पॉजिटिव चेंजेज होते हैं। जैसे शरीर का विकास, कोशिकाओं को रिलेक्स होना और मानसिक विकास। अगर कोई 8 घंटे की नींद पूरी नहीं लेता है, तो ये सभी फायदे उसके शरीर को नहीं मिल पाते हैं।

नींद पूरी न होने से होती हैं ये परेशानियां

  • नींद पूरी न होने का सबसे ज्यादा असर मानसिक क्षमता और स्मरण शक्ति पर पड़ता है। इससे आपकी याददाश्त कम हो सकती है और आगे जाकर आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है।
  • पूरी नींद न लेने वाले अक्सर डिप्रेशन और दिमागी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। दरअसल, पूरी नींद न लेने से आपके दिमाग को सही आराम नहीं मिल पाता जिसके कारण एक समय बाद वह ठीक से काम करना बंद कर देता है।
  • नींद पूरी न होने से शारीरिक दर्द, अकड़न, सिर का भारी होना, चिड़चिड़ापन जैसी परेशानियां भी होती हैं।
  • नींद के अभाव से व्यक्ति के पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। पर्याप्त नींद न लेने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
  • अगर व्यक्ति प्रॉपर नींद नहीं लेता है तो उसके शरीर की हीलिंग पावर यानी चोट को भरने की क्षमता भी कम हो जाती है।
  • नियमित नींद न लेने के कारण व्यक्ति मोटापा और डायबिटीज का शिकार हो सकता है।

समय पर नींद लेना जरूरी

इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको केवल 8 घंटे की नींद ही नहीं लेनी, बल्कि सही समय पर सोने और सही समय पर उठना भी जरूरी है। अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि अगर वह देर से रात को सोकर सुबह देर से जागते हैं, तो उनकी नींद पूरी हो जाती है। और शरीर में जितनी नींद की जरूरत होती है, उसकी पूर्ति हो जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है। इंसानी शरीर को एक स्लीपिंग पैटर्न यानी सोने के समय के हिसाब से बनाया गया है। मतलब इंसान को रात में सोना और सुबह उठना होता है। अगर किसी भी वजह से आप इस स्लीपिंग पैटर्न से छेड़छाड़ करते हैं, तब भी आपके शरीर को नुकसान ही होगा। 8 या 9 घंटे की नींद लेने के बाद भी आपका शरीर थका हुआ, चिड़चिड़ापन सा महसूस करेगा।

सही मात्रा में सोने के साथ अगर आप सही समय पर सोते हैं तो इससे डिप्रेशन का खतरा तकरीबन 40% तक कम हो जाता है।

सही नींद के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

मेडिटेशन- यह आपके स्ट्रेस को कम करता है और आप इससे अपनी भावनाओं को भी नियंत्रित कर सकते हैं। मेडिटेशन करने से रात को नींद अच्छी आती है, और आप बिना किसी टेंशन के आराम से सो सकते हैं।

मंत्र और जाप- इससे भी मेंटल स्ट्रेस कम होता है। अगर रात के समय किसी मंत्र का जाप करें, तो नींद आ जाती है।

योग या एक्सरसाइज करें- इससे आपके मसल्स को रिलैक्स करने के साथ-साथ दिमाग को शांत रखने में भी सहायता मिलती है। रोजाना वर्कआउट करने से आप स्वस्थ रहते हैं और साथ ही रात में नींद भी अच्छी आती है।

सही समय पर भोजन ग्रहण करना भी आपकी सही नींद के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा रात के समय चाय या कॉफी का सेवन कतई न करें, इससे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है।

Tags:    

Similar News