दही में मिलाकर खाएं ये 2 चीज, Vitamin B12 की कमी कुछ ही दिनों मे हो जाएंगी कोसों दूर

Vitamin B12 Home Remedy: हम आपको एक ऐसा कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा घर बैठे आसानी से बढ़ाई जा सकती है।

Update:2025-09-13 16:45 IST

Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency:आजकल बहुत से लोगों में विटामिन बी12 की कमी से परेशान है। भागदौड़ भरी ज़िंदगी में थकान, चक्कर आना,याददाश्त का धीरे-धीरे कमजोर जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन सबके पीछे एक बड़ी वजह विटामिन बी12 की कमी भी हो सकती है। लेकिन,अगर आप रोज़ाना दही में सिर्फ़ 2 चीज़ें मिलाकर खाना शुरू कर दे तो प्राकृतिक रूप से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। लोग अक्सर सोचा करते है कि विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं? विटामिन बी12 कैसे बढ़ाएँ? अगर आप भी विटामिन बी12 बढ़ाने के घरेलू उपाय खोज रहे हैं, तो यहाँ हम एक ऐसा कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा घर बैठे आसानी से बढ़ाई जा सकती है।

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं?

दही एक स्वास्थ्यवर्धक प्रोबायोटिक है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने मे मद करता है और शरीर में भी ठंडक पहुँचाता है।बता दे कि इसमें पहले से कुछ मात्रा में विटामिन बी12 मौजूद होता है। दही को विटामिन बी12 का भंडार माना जाता है।

भुने हुए तिल के साथ खाएं

सफेद तिल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से पूरी तरह से भरपूर होते हैं। इनमें खनिज भी होते हैं जो दही के साथ खाने पर विटामिन बी12 के अवशोषण को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। इसको खाने से पाचन कृया में सुधार होता है और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान होती है।

कैसे करें सेवन : दही में 1 चम्मच भुने हुए तिल मिला लें और नाश्ते या फिर दोपहर के भोजन के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।

मेथी के साथ

मेथी बीज आयरन, फाइबर और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही के साथ खाने पर यह विटामिन बी12 के स्तर को तेज़ी से बढ़ाने मे मदद करते हैं और साथ ही साथ यह शरीर के पाचन क्रिया को बेहतर बनाने मे भी लाभकारी होते हैं।

जानें इसको खाने के फायदे

  • थकान और कमज़ोरी की कमी दूर होती है।
  • याददाश्त में सुधार होता है।
  • सिरदर्द और चिड़चिड़ापन से छुटकारा मिलता है।
  • त्वचा और बालों के लिए लाभकारी साबित होता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
Tags:    

Similar News