द्वारका में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Update: 2019-07-05 06:18 GMT
द्वारका में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

नई दिल्ली: द्वारका के सेक्टर 23 में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है।

ये भी देंखे:स्वदेशी से मेक इन इंडिया की तरफ बढ़ रहा देश: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली। उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी देंखे:शेयर बाजार को निवेशक फ्रेंडली बनाएंगे: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। उन्होंने बताया कि आरोपी बेरोजगार है और उसी इलाके में रहता है जहां पीड़िता रहती है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News