7 प्रवासी मजदूर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र से लाए गए थे वापस

यूपी में महाराष्ट्र से आए प्रवासी मजदूरों में से 7 मजदूर बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद से जिले में हडकंप मचा है।

Update: 2020-05-02 15:53 GMT

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों के चलते सरकार द्वारा 3 मई को खतम होने वाले लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को ये छूट दी गई है कि वो दूसरे राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य भेज सकते हैं। इसी क्रम में यूपी में महाराष्ट्र से आए प्रवासी मजदूरों में से 7 मजदूर बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद से जिले में हडकंप मचा है।

7 प्रवासी मजदूर पॉजिटिव, जिले में कुल 31 मामले

बस्ती जिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि महाराष्ट्र से आए प्रवास्दी मजदूरों में से 7 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए ये 7 मजदूर महाराष्ट्र से सरकारी बस से बस्ती आए थे। इन्हें हरैया क्षेत्र के सरकारी शेल्टर में क्वारनटीन किया गया था। जहां उनके सैंपल लिए गए, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन 7 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उस स्थान को जहां ये लोग क्वारंटाइन थे

ये भी पढ़ें- हरियाणा से लौटे व्यक्ति को प्रधान का पहचाने से इंकार, क्वारंटाइन सेंटर में नहीं रखा

अच्छी तरह से सफाई की गई है। डीएम ने जानकारी दी कि कोरोना पॉजिटिव मजदूरों को मुंडेरवा इलाके में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती जिले में कुल 31 कोरोना के केस सामने आ चुकी हैं। जबकि 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। डीएम ने बताया कि जिले में 13 मरीज ठीक हो कर अपने घर भी जा चुके हैं। वर्तमान समय में जिले में 17 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

महाराष्ट्र है देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाराष्ट्र मुख्यमंत्री से बात करने के बाद महाराष्ट्र में फंसे यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए नासिक जिले से स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जो रविवार को लखनऊ पहुंचेगी। फिलहाल इन 7 मजदूरों के प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मजदूरों को लेकर चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के कुल 2338 मामले हैं। इसमें अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है।

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट से बदलेगा खरीदारी का ट्रेंड, लॉकडाउन खुलने पर क्या करेंगे लोग

महाराष्ट्र में अब तक कुल 11,506 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से 485 लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि 1879 मरीज राज्य में अबतक ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र रिकॉर्ड 1008 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की इस जानलेवा वायरस से पिछले 24 घंटे में मौत हो चुकी है।

Tags:    

Similar News