मुंबई: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला काले धुएं का गुबार, मची भगदड़

मुंबई से कुछ दूर स्थित अंबरनाथ इलाके में एक बिस्किट फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग सुबह 6 बजे के करीब लगी है।

Update: 2021-03-11 04:41 GMT
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी पर कथित हमले की घटना को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई से कुछ दूर स्थित अंबरनाथ इलाके में एक बिस्किट फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग सुबह 6 बजे के करीब लगी है। आग लगने के कारण बिस्किट फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठ रहा है।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान, हर-हर महादेव से गूंजे शिवमंदिर, ऐसा दिखा नजारा

बिस्किट कंपनी में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि मुंबई के ठाणे इलाके में मौजूद अंबरनाथ के MIDC परिसर में यह बिस्किट कंपनी स्थित है, जहां पर आग लगने की घटना हुई है। जिस कंपनी में आग लगी है, उसका नाम RK 1 है। इस घटना के बाद असा-पास के इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर आसान नहीं होगा शिव दर्शन, जानिए कहां जाएं- कहां नहीं…

मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

आग लगने की घटना के बाद मौके पर करीब चार दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं, इसके अलावा अन्य गाड़ियों को भी बुलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के पास कई स्थानीय अधिकारी पहुंचे हैं और हालात को काबू में लाने की निरंतर कोशिश की जा रही है। हालांकि बिस्किट कंपनी में आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं लग पाया है। बता दें कि यह पहला हादसा नहीं है बल्कि इसके पहले भी कई बार अचानक आग लगने की घटना हुई है।

Tags:    

Similar News