Aaj Ka Itihas: 15 दिसंबर 1911 को बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की हुई थी स्थापना, आइये जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 15 December 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;

Written By :  Preeti Mishra
Update:2022-12-15 06:38 IST
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 15 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 15 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 15 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 15 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 15 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 15 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 15 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 15 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 15 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of December 15)

1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।

1911 - बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।

1917 - मॉल्डोवा गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।

1961 - नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को आज के दिन में मौत की सजी सुनाई गई।

1961 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।

1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1992 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।

1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।

1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।

1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।

1997 - अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास 'द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स' के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'बुकर पुरस्कार' से नवाजा गया।

2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।

2001 - इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।

2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।

2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।

2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।

2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।

2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।

2014 - सिडनी के एक कैफे मेंएक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।

15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 15 December)

1832 - एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्‍ट गुस्‍ताव एफिल का जन्‍म हुआ था।

1932 - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ।

1933 - भारतीय प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवम निर्देशक् बापु का जन्‍म हुआ था।

1976 - देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्‍म हुआ था।

1988 - भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्‍म हुआ था।

1992 - भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर पियूष कमल का जन्‍म हुआ था।

15 दिसंबर को हुए निधन( Famous Deaths on 15 December)

1749 - छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते शाहूू महाराज का निधन हुआ।

1950 - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।

1952 - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का निधन हुआ।

1966 - दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।

1985 - मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ।

2000 - कुशल पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News