Aaj Ka Itihas: आज के दिन 1917 में महात्मा गाँधी ने बिहार में 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की थी शुरुआत

Aaj Ka Itihas: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Update:2023-04-10 17:40 IST
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 10 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 10 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 10 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 10 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 10 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 10 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 10 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया। पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।
1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक का जन्म हुआ।
1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य का जन्म हुआ।
1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ।
1909 - नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक का जन्म हुआ।
1927 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार का जन्म हुआ।
1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक का जन्म हुआ।
1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका का जन्म हुआ।
1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि का जन्म हुआ।
1934 - डी. डी. लापांग - मेघालय के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
1952 - नारायण राणे - भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
1954 - लिलिमा मिंज - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी का जन्म हुआ।
1957 - अनुसुइया उइके - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य का जन्म हुआ।
1986 - आयशा टाकिया - बॉलीवुड अभिनेत्री का जन्म हुआ।
1996 - संदीप चौधरी - ट्रेक एंड फील्ड के भारतीय पैरा एथलीट का जन्म हुआ।

10 अप्रैल को हुए निधन

2021 - सतीश कौल - हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता का निधन हुआ।
2020 - शांति हीरानंद - मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका का निधन हुआ।
1998 - सी. के. नागराज राव - कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ।
1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि का निधन हुआ।
1931 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक का निधन हुआ।
1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री का निधन हुआ।
1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक का निधन हुआ।

10 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

जल संसाधन दिवस रेल सप्ताह

Tags:    

Similar News