Aaj Ka Itihas 12 April 2023: आज ही के दिन 1621 में सिख गुरु तेग बहादुर का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 12 April 2023: तो चलिए आज जानते हैं 12 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए।

Update:2023-04-12 11:00 IST
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 12 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 12 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 12 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 12 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन-कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of April 12)

1621 - सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।
1801 - विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1801 - रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1861 - अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो गया था।
1927 - ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 - जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1945 - अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु।
1946 - सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 - डॉ जोेंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 - सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।
1973 - सुडान ने अपना संविधान बनाया।
1978 - भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981 - अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 - साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2008 - अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
2009 - जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2010 - लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
2013 - फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014 - मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति ( April 12 Famous Birthdays)

1885 - मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।
1910 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।
1917 - भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म हुआ।
1943 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ।
1954 - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म हुआ।
1981 - अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म हुआ।
1937 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म हुआ।

12 अप्रैल को हुए निधन ( Famous Deaths April 12)

1236 - दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1978 - एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन हुआ।
2006 - महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ।

12 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 12 April)

रेल सप्ताह।
वर्ल्ड डे ऑफ़ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स।

Tags:    

Similar News