Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1648 को दिल्ली में लाल किले का निर्माण हुआ था पूरा

Aaj Ka Itihas: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;

Update:2023-05-13 12:34 IST
Aaj Ka Itihas 2 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 13 मई से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 13 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 13 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Also Read

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 13 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 13 मई के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 13 मई के बारे में पढ़ा होगा जिसका 13 मई के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 13 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of May 13)

1643 - चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म हुई।
1648 - दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
1830 - इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना।
1918 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुई।
1958 - जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।
1962 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
1989 - चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
1995- चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स बनीं।
1998 - भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
1998 - जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी।
1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स का ख़िताब जीता।
2003- रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2017 - दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित रहा।

13 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 13 May)

1901 - स्वतंत्रता सेनानी मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य का जन्म हुआ।
1905 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
1917 - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म हुआ।
1918 - ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म हुआ।
1922 - अमेरिकी हास्य अभिनेत्री (मौड ऐंड गोल्डन गर्ल्स) बीट्रिस आर्थर का जन्म हुआ।
1956 - मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता कैलाश विजयवर्गीय का जन्म हुआ।
1956 - आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना करने वाले आध्यात्मिक नेता श्री श्री रवि शंकर का जन्म हुआ।

13 मई को हुए निधन( Died on 13 May)

1626 - मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ मलिक अम्बर का निधन हुआ।
1951 - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का निधन हुआ।
2001 - अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक आर. के. नारायण का निधन हुआ।
2006 - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हेमलता गुप्ता का निधन हुआ।
2011 - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का निधन हुआ।
2016 - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News