Delhi: बेलगाम कानून व्यवस्था! थाने के पास SI पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Delhi: दिल्ली में कानून व्यवस्था बेलगाम नजर आती दिख रही। अब एक एसआई पर ही हमला हो गया।;

Update:2025-04-12 07:34 IST

Delhi: दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को चाकू मार दिया गया। अधिकारियों ने घायल की पहचान एसआई प्रेमपाल दिवाकर के रूप में की है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दिवाकर वजीराबाद में नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में कार्यरत हैं और आजादपुर की मंदिर वाली गली में रहते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News