Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना अपने साथ लगातार बदलता मौसम लेकर आया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं।;

Update:2025-03-20 07:52 IST

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: मार्च का महीना अपने साथ लगातार बदलता मौसम लेकर आया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कभी तेज गर्मी तो कभी बारिश और ठंडी हवाएं देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लू का असर दिखने लगा है।

दिल्ली में तापमान बढ़ा

दिल्ली में बीते दिनों हुई हल्की बारिश से ठंड का एहसास हुआ था, लेकिन अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में तेज धूप रहेगी और हल्की हवा भी चलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और 25 मार्च तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी गई थी, लेकिन 23 मार्च के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है। बिहार में 22 और 23 मार्च को कुछ जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात और राजस्थान में लू की चेतावनी

राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जबकि गुजरात में 20 से 23 मार्च तक लू चलने की संभावना है। खासतौर पर सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है।

Tags:    

Similar News