Haryana Election 2024: सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप', 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Haryana Election 2024: हरियाणा आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-09 10:21 GMT

Haryana Election 2024 (Pic: Social Media)

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लगातार लगाए जा रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर अब विराम लग गया है। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हरियाणा पार्टी अध्यक्ष ने सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। तमाम बैठकों और बयानों के बाद माना जा रहा था कि दोनों पार्टियों में गठबंधन हो सकता है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। 

इन्हें मिला टिकट

नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, कलायत से अनुराग ढांडा, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंदा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिड्डू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाला से कुलदीप कदराना, रनिया से हैप्पी रनिया और भिवानी से इंदु शर्मा को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके साथ ही महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंदर हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मत्रू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार को पार्टि ने उम्मीदवार घोषित किया है।


कांग्रेस से नहीं बनी बात

गठबंधन की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी ने 20 उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले भी पार्टी प्रवक्ता ने बयान दिया था कि आम आदमी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस बात को अब हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बयान देकर पुख्ता कर दिया है। पार्टी सभी 90 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी। पिछले दिनों कांग्रेस चुनाव समिति की मीटिंग में राहुल गांधी ने सुझाव दिया था कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन किया जा सकता है। इसी के बाद चर्चा तेज हो गई थी। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने 20 बड़ी सीटों का प्रस्ताव रखा था। जबकि कांग्रेस सिर्फ तीन सीटें देने को राजी थी। आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर समझौता नहीं किया। अब सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है। 

Tags:    

Similar News