इलेक्टोरल बॉन्ड में घोटालाः संजय सिंह का खुलासा, कंपनियों को हुआ घाटा, भाजपा को मिला फायदा

Electoral Bonds Scam: आम आदमी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिन कंपनियों को घाटा हुआ। उन्होंने भाजपा को 450 करोड़ का चंदा दिया है।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2024-04-08 07:40 GMT

संजय सिंह और पीएम मोदी  (photo: social media ) 

Electoral Bonds Scam: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पार्टियों ने एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रही हैं। वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड में हुए घोटाले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुलासा किया है। प्रेस वार्ता में आप नेता ने कहा कि 33 कंपनियों को 7 साल में एक लाख करोड़ का घाटा हुआ और इन कंपनियों ने भारतीय जनता पार्टी को 450 करोड़ का चंदा दिया है।

भाजपा को हुआ फायदा

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। टैक्स में छूट दी गई। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि उन्होंने पूरा डेटा जनता के सामने रखा। मैं जो खुलासा कर रहा हूं उसकी पूरी श्रृंखला यह है कि 33 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने सात साल में 1 लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

कंपनियों को टैक्स में छूट दी गई

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि 17 कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है। छह कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। यही नहीं एक कंपनी ने तो अपने मुनाफे से तीन गुना अधिक चंदा दिया। वहीं एक ऐसी कंपनी है जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां हैं जिन्होंने 28 करोड़ का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।


सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

भाजपा पर निशाना साधते हुए आप सांसद ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा ने सुनियोजित तरीके से लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। यह भ्रष्टाचार इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से किया गया है। नियमों में बदलाव कर कैसे कंपनियों को हजारों करोड़ टैक्स की छूट दी गई। इतना ही नहीं कंपनियों को ठेका भी दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद जो उन्होंने सारा का सारा डेटा देश की जनता के सामने लाकर रख दिया।


आप सांसद संजय सिंह जब से जेल से बाहर आएं हैं भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

Tags:    

Similar News