घरेलू झगड़े में बिछ गईं लाशें,12 घंटे में 5 लोगों की मौत, पसरा मातम

गुजरात के राजकोट में घरेलू विवाद के कारण एक पूरा परिवार तबाह हो गया। पति ने पत्नी और उसके मामा की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने दो बच्चे को साथ लगा ली। इलाज के दौरान बच्चों के साथ ही उसकी भी मौत हो गई है।

Update:2020-10-24 10:23 IST
गुजरात के राजकोट में घरेलू विवाद के कारण पूरा परिवार तबाह हो गया। पति ने पत्नी और उसके मामा की हत्या कर दी। इसके बाद बच्चों के साथ आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

राजकोट: गुजरात में दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरा राज्य दहल गया है। गुजरात के राजकोट में घरेलू विवाद के कारण 12 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई है। राजकोट के रूखड़िया क्रॉसिंग इलाके में यह घटना घटी है। इलाके में एक युवक ने शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी और उसके भाई की हत्या कर दी जबकि हमले में सास बुरी तरह घायल हो गई है।

इसके बाद आरोपी ने जो किया वह जानकर रूह कांप जाएगी। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को और अपने दो बच्चों पर पेट्रोल छिड़ दिया और आग लगा ली। शुक्रवार सुबह आरोपी और दोनों बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

घर लौट रही पत्नी और मामा की हत्या

पुलिस ने बताया कि यह घटना राजकोट के जंक्शन इलाके में रूखड़िया पाड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी है। घटना के समय शाम के साढ़े चार बज रहे थे। थोराला इलाके में रहने वाले इमरान पठान ने महिला थाने में शिकायत करने के बाद घर वापस आ रही अपनी पत्नी नाजिया और उसकी मां फ़िरोज़ा को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दोनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जब नाजिया के भाई नाजिर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश, तो इमरान ने उस पर भी चाकू से बोल दिया। नाजिया और नाजिर की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं फिरोजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें...Retweet का तरीका बदला: Twitter पर ये नया नियम लागू, जानें हुए क्या बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान पठान ने इस घटना के बाद अपने दो बच्चों के साथ पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की आखिरकार मौत हो गई। मरने वालों में हत्यारे इमरान के साथ उसके 7 और आठ साल के दो बच्चे भी शामिल है। इस एक घटना से पूरा परिवार तहस-नहस हो गया।

ये भी पढ़ें...मुलायम पर बड़ी खबर: अस्पताल में हालत ऐसी, दिल्ली रवानगी, नहीं लौटेंगे लखनऊ

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक इमरान और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसके बारे में राजकोट जोन-2 के डीसीपी मनोहर सिंह ने जानकारी दी कि दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। लेकिन समाधान होने के बाद पत्नी पति के पास रहने के लिए आ गई थी। इसके बाद भी इमरान अपनी पत्नी को मारता पीटता था।

ये भी पढ़ें...भारी बारिश की चेतावनी: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जारी हुआ अलर्ट

इसी सिलसिले नाजिया के मामा नाजिर पठान और मां फिराजा राजकोट आई हुई थी। वे अपनी बेटी नाजिया को रिक्शा में लेकर साथ ले जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर आकर इमरान ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला बोल दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News