7 बच्‍चों समेत परिवार के 14 लोगों को मार डाला, खुद भी की सुसाइड

Update: 2016-02-28 10:04 GMT

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने शनिवार को अपने ही परिवार के 14 लोगों को मार डाला। इनमें सात बच्चे और सात महिलाएं शामिल है। इसके बाद आरोपी ने खुद सुसाइड कर लिया। घटना शनिवार की रात 12 बजे के बाद की है।

क्‍या है पूरा मामला?

-हसनेन नाम के आरोपी ने घर में पार्टी के बहाने पूरे परिवार को जमा किया।

-इसके बाद उसने सबकी हत्‍या कर दी और फिर खुद को भी खत्‍म कर लिया।

-रात 2 बजे के बाद आसपास के लोगों ने हंगामा और शोर सुना।

-इसके बाद लोगों ने खिड़की तोड़ी और एक महिला को जिंदा बचाया।

-वह आरोपी शख्स की बहन बताई जा रही है, जिसका नाम सुबिया है और उसकी उम्र 21 साल है।

क्‍या कह रही पुलिस?

-सुबिया का अभी तक बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। उसे निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है ।

-हसनेन ने सबसे पहले अपनी मां और दो बहनों की हत्या की।

-इसके बाद एक-एक कर चार और महिलाओं को मार डाला। उसने कुल सात महिलाओं की हत्या कर दी।

-मृतक सात बच्चों में एक दो माह की बच्ची भी है। पुलिस को खाने में जहर मिलाने का शक है।

हसनेन के हाथ में मिला धारदार हथियार

-जब पुलिस घर में पहुंची तो हसन फंदे से लटक रहा था।

-उसके हाथ में वही धारदार हथियार था जिससे उसने अपने घर वालों को मारा था।

-30-32 साल का हसनेन नवी मुंबई में एक एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट कंपनी में काम करता था।

Tags:    

Similar News