प्रियंका के बाद उसी घटना स्थल पर मिली दूसरी महिला की जली हुई लाश

तेलंगाना की राजधानी के हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक मामला सामने आ गया।

Update: 2019-11-30 03:42 GMT

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक मामला सामने आ गया। वहीं शमशाबाद में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है। ये वही जगह है जहां पर अब से कुछ घंटे पहले ही एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।

ये भी देखें:झारखंड विधानसभा चुनाव LIVE: पहले चरण का मतदान शुरू,189 उम्मीदवार मैदान में

एक और जली हुई लाश मिलने के बारे में साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में बॉडी मिला है। बॉडी को सरकारी हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है।

साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में एक और महिला का शव मिला। शमशाबाद पुलिस स्टेशन के क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला की बॉडी मिली है। महिला की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर का शव

इस घटना से पहले 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला। महिला डॉक्टर बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। डॉक्टर ने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था। रात में जब वह वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर मिली। फिर महिला डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन किया और इसके बारे में जानकारी दी।

डॉक्टर ने अपनी बहन से कहा कि उसे डर लग रहा है। इस पर बहन ने डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया।

ये भी देखें:बागपत: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

परिवार वालो ने शादनगर टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। इस वारदात के सामने आने के बाद देशभर से इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया आने लगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ खेल जगत और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने भी इस घटना पर दुख जताया।

Tags:    

Similar News