Rahul Gandhi News: संसद में फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों के निशाने पर राहुल, हो गई शिकायत

Rahul Gandhi Fling Kiss: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी पर सदन की महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का बड़ा आरोप लगाया। भाजपा की महिला सांसदों ने भी स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करके राहुल गांधी पर यह आरोप लगाया है।;

Update:2023-08-09 17:18 IST
Rahul Gandhi News: संसद में फ्लाइंग किस पर महिला सांसदों के निशाने पर राहुल, हो गई शिकायत
Rahul Gandhi Fling Kiss (Photo-Social Media)
  • whatsapp icon

Rahul Gandhi Fling Kiss: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक नया हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी पर सदन की महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का बड़ा आरोप लगाया। भाजपा की महिला सांसदों ने भी स्पीकर ओम बिरला से शिकायत करके राहुल गांधी पर यह आरोप लगाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा की महिला सांसद शोभा करंदलाजे ने भी राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाते हुए उनके इस आचरण को अनुचित बताया है।

उन्होंने बताया कि महिला सांसदों की ओर से इस बाबत स्पीकर को शिकायती पत्र देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इससे पूर्व 2018 के मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारने के विवाद में भी घिर चुके हैं। सिंधिया उसे समय कांग्रेस पार्टी में शामिल थे।

Also Read

फ्लाइंग किस का घटनाक्रम

दरअसल अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण खत्म करने के बाद आज राहुल गांधी संसद से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनके कुछ कागज जमीन पर गिर गए। सूत्रों का कहना है कि इन कागज़ों को उठाने के लिए जब राहुल गांधी नीचे झुके तो कुछ बीजेपी सांसद हंस दिए। भाजपा सांसदों के हंसने के बाद राहुल गांधी ने उनकी ओर देखते हुए फ्लाइंग किस दिया और फिर सदन से बाहर निकल गए।

Also Read

हालांकि राहुल गांधी के फ्लाइंग किस देने की यह घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी है,लेकिन वहां मौजूद कई सांसदों ने इस बात की पुष्टि की है। जिस समय यह घटना हुई उस समय सदन में स्मृति ईरानी भाषण दे रही थी और यह बात उन तक भी पहुंच गई। फिर क्या था। स्मृति ईरानी ने इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को घेरा

स्मृति ईरानी ने अपने भाषण के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से जाते-जाते स्त्री विरोधी लक्षण दिखा दिए। उन्होंने राहुल गांधी के आचरण को गरिमा विहीन बताते हुए कहा कि देश ने ऐसा आचरण कभी नहीं देखा है। उन्होंने राहुल गांधी पर महिलाओं का अपमान करने का बड़ा आरोप भी लगाया।

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी राहुल गांधी के फ्लाइंग किस विवाद में कूदते हुए कहा कि कांग्रेस नेता का व्यवहार पूरी तरह अनुचित था। उन्होंने कई महिला सांसदों के साथ इस संबंध में स्पीकर ओम बिरला के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। महिला सांसदों की ओर से ही स्पीकर को एक पत्र सौंपा गया है जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के बाद राहुल गांधी संसद से बाहर निकल गए। एक सांसद का यह व्यवहार पूरी तरह उचित और अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सांसदों का भी कहना है कि संसद के इतिहास में आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से अनुरोध किया है कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज निकाल कर कार्रवाई की जाए। भाजपा की महिला सांसद पूनम महाजन ने भी कहा कि यह गंभीर घटना है और राहुल गांधी को सदन से तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। एक और महिला सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि राहुल गांधी पश्चिमी सभ्यता में पले बढ़े हैं और इसी कारण वे इस तरह का आचरण किया करते हैं।

पहले भी इन मौकों पर चर्चाओं में रहे राहुल

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब अपने आचरण को लेकर राहुल गांधी चर्चाओं में आए हैं। इससे पहले जुलाई 2018 में संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर पहुंच गए थे और उन्हें गले लगा लिया था। राहुल गांधी की ओर से अचानक उठाए गए इस कदम से प्रधानमंत्री मोदी भी अचंभित रह गए थे।
इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारने की घटना भी मीडिया में सुर्खियां थी। मौजूदा समय में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में हैं मगर उस समय वे कांग्रेस में थे।

Tags:    

Similar News