बहराइच में भेड़िया और लखीमपुर में बाघ के बाद अब बेंगलुरु में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

Leopard in Bengaluru: तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। रिहायशी इलाकों में घूमता नजर आया। तेंदुए को देखर कुत्तों ने भौंकना शुरु कर दिया।

Update: 2024-09-02 10:05 GMT

Leopard in Bengaluru (Pic: Social Media)

Leopard in Bengaluru: देश के कई हिस्सों में जंगली जानवरों ने लोगों में आतंक मचा रखा है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िया, लखीमपुर में बाघ के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से भी ऐसी ही खबर आ रही है। बेंगलुरु में तेंदुए को देखा गया है। देश के तीनों शहरों में जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में आ जाने से खौफ है। लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए हैं। सबसे ज्यादा दहशत बहराइच में है, जहां आज भी भेड़िये ने एक और बच्चे को अपना शिकार बना लिया है। लखीमपुर में भी 50 गांव के लोग दहशत में हैं। इसके बाद अब बेंगलुरु में तेंदुआ दिखाई देने के बाद शहर के लोगों में खौफ है।

बहराइच में भेड़िये का आतंक

बहराइच में भेड़िये का आतंक अभी जारी है। डेढ़ महीने पहले शुरु हुआ भेड़िये का हमला आज भी जारी है। आज सुबह भेड़िये ने एक बच्चे पर हमला कर जान से मार दिया। अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। इसमें आठ बच्चे शामिल हैं। बीते कल भी भेड़िये ने एक सात साल के बच्चे और एक बुजुर्ग पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में दोनों की जान बच गई। वन विभाग के मुताबिक छह भेड़िये गांवों में घूम रहे थे। जिनमें से चार को पकड़ लिया गया है। दो की तलाश अभी भी जारी है। बहराइच के 35 गांवों में भेड़िये का आतंक है। लोग ड़र के जीने के मजबूर हो गए हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी अभी दो भेड़िये पकड़ से दूर हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से एक भेड़िया लंग्डा है जो ज्यादा खतरनाक है। 

pic: social media

लखीमपुर में बाघ का डर

बहराइच के बाद उत्तर प्रदेश के ही लखीमपुर में बाघ देखा गया। इलाके के 50 से अधिक गांव दहशत में है। वन विभाग की टीम लगातार बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है। बीते अगस्त महीने में बाघ को पहली बार देखा गया। अगस्त में बाघ ने पांच लोगों पर हमला किया। इनमें से चार लोग मौत की नींद सो गए। इसी के बाद से लोगों में डर का माहौल है। कई जगहों पर बाघ के पंजों के निशान देखे गए। इसी के आधार पर बाघ को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही बाघ को कैमरे में भी कैद किया गया। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगा रखे हैं। कैमरा भी लगाया गया है। साथ ही ड्रोन से तलाश करने की कोशिश की जा रही है। 

pic: social media

बेंगलुरु में दिखा तेंदुआ

उत्तर प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तेंदुआ देखा गया। रविवार सुबह करीब तीन बजे कैमरे में तेंदुआ देखा गया। जिसके बाद से लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। लोगों के रिहायशी इलाकों में तेंदुआ घूमता नजर आया। तेंदुए को देखर कुत्तों ने भौंकना शुरु कर दिया। जिसके बाद लोग जाग गए। उन्होंने वन विभाग को इस बारे में सूचना दी। अब वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए काम कर रहा है। 

Tags:    

Similar News