यात्री को दिल का दौरा, जामनगर वायुसेना स्टेशन पर उतरा एयर इंडिया का विमान

दिल्ली से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को दिल का दौरान पड़ने के बाद विमान को जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा। वायुसेना स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री को तुरंत जामनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Update: 2019-05-20 03:57 GMT

अहमदाबाद : दिल्ली से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक यात्री को दिल का दौरान पड़ने के बाद विमान को जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा। वायुसेना स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री को तुरंत जामनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त वायुसेना का एक डॉक्टर साथ में मौजूद था।

ये भी देखें : यदि ईरान हमला करता है, तो यह उसका आधिकारिक अंत होगा: ट्रम्प

डिफेंस गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने रविवार की रात ट्वीट किया और कहा कि दिल्ली से मस्कट जा रही एयर इंडिया की उड़ान-973 को रात साढ़े दस बजे जामनगर वायुसेना स्टेशन पर उतरना पड़ा। 33 वर्षीय एक यात्री को दिल का दौरा पड़ने के कारण ऐसा किया गया। वायुसेना ने विमान को तुरंत उतरने की अनुमति दी क्योंकि उसे असैन्य हवाईअड्डे तक पहुंचने में वक्त लगता।

Tags:    

Similar News