Mumbai News: अजित पवार गुट के नेता की बेरहमी से हत्या

Mumbai News:एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात को मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Report :  Network
Update:2024-10-05 11:27 IST

Mumbai News (Pic:Social Media)

 Mumbai News: मुंबई में अजित पवार गुट के नेता की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई और आरोपी हत्या के बाद फरार हो गए। एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात को मुंबई के बायकुला इलाके में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात मुंबई के भायखला इलाके में अजित पवार गुट के तालुका अध्यक्ष सचिन कुर्मी पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सचिन कुर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सचिन कुर्मी को मुंबई के जे जे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना आधी रात को करीब 12ः30 बजे हुई। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सचिन को नजदीकी जेजे अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद सचिन कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। सचिन कुर्मी की हत्या क्यों और किसने की यह पता नहीं चल सका है। इस वारदात को अंजाम देने में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News