CM बघेल को गालियां देने वाला गिरफ्तार, सोनिया के लिए कही थी ये बात

एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2020-05-24 05:48 GMT

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां हर की अपनी बात को सबके सामने रख सकता है। हम अपने विचारों को अपने उद्गारों को सबके सामने रख सकते हैं। लेकिन कुछ अराजक तत्त्व इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। और किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करने लगते हैं। जो कि गलत है। ऐसा ही एक तजा मामला समाने आया है छत्तीसगढ़ से। यहां एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्यक्ति ने ये अभद्र टिप्पड़ी फेसबुक लाइव के दौरान की थी।

पुलिस ने फोन लोकेशन की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार

पूरा मामला ये है कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने सिविल लाइन थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में नेता की ओर से बताया गया था कि एस चंद्रशेखर राव ने सीएम भूपेश बघेल के किसान न्याय योजना के लोकार्पण अवसर पर फेसबुक लाइव के दौरान भद्दी गालियां लिखते हुए न केवल भूपेश बघेल, बल्कि कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। जिसका विरोध करते हुए कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- धक्के खाने को मजबूर प्रवासी मजदूर, बोले- काम तो छूट गया, अब ये है आखिरी उम्मीद

 

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी के पकड़े जाने का दावा किया था। औरपने दावे के अनुसार पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को उसके फोन लोकेशन की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को खमतराई इलाके के शिवानंद नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी एस चंद्रशेखर राव शिवानंद नगर में ही रहता है और कोई काम नहीं करता। वर्तमान में वो बेरोजगार है।

सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पड़ी करने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई

आज कल लॉकडाउन की वजह से अच्छे-अच्छे प्रोग्राम और चाट शो भी ऑनलाइन ही हो रहे हैं। चाहे फेसबुक लाइव हो या किसी और सोशल मीडिया प्लेटफोर्म के जरिये। ऐसे में इस प्रकार की टिप्पड़ी करना सरासर गलत है। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले नेता विनोद तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया में अमर्यादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- बदला-बदला नजर आया रश्मि का लुक, शेयर की ये ग्लैमरस फोटो

शालीन शब्दों में विरोध जताना चाहिए, लेकिन कुछ लोग लगातार अश्लील भाषा का इस्तेमाल सोशल मीडिया में करने लगे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। वहीं जानकारी देते हुए सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि आरोपी को शिवानंद नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एस चंद्रशेखर राव को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News