अमर बोले-RAPIST नहीं हूं जो CBI की तरह पीछे पड़ा है मीडिया, आरोपों पर नहीं तोड़ी चुप्पी

अमर सिंह ने अपने नाम पर मचे विवाद का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए कहा कि उनका इस तरह पीछा किया जा रहा है, मानो वह कोई बलात्कारी हों। अमर सिंह ने कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह कोई अपराधी हों और मीडिया पुलिस या सीबीआई।

Update: 2016-10-27 09:13 GMT

दिल्ली: समाजवादी पार्टी के विवादित नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अपने नाम पर पार्टी के भीतर मचे घमासान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। अमर सिंह ने सारे विवाद का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए कहा कि उनका इस तरह पीछा किया जा रहा है, मानो वह कोई बलात्कारी हों।

अमर की चुप्पी

-अपने ऊपर लगे आरोपों पर अमर सिंह ने कहा कि उनके बारे में पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव पहले ही सब कुछ बोल चुके हैं, और अब उनके बोलने का कोई मतलब नहीं है।

-अमर सिंह ने अपने नाम पर मचे विवाद का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए कहा कि उनका इस तरह पीछा किया जा रहा है, मानो वह कोई बलात्कारी हों।

-मीडिया से अपने अच्छे सबंधों का हवाला देते हुए अमर सिंह ने कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह कोई अपराधी हों और मीडिया पुलिस या सीबीआई।

-अपनी नाराजगी जताते हुए सपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह जहां भी अपने निजी कामों से जाते हैं मीडिया के लोग उनका पीछा करते हैं।

 

Tags:    

Similar News