पंजाब में एक बार फिर 'कैप्टन' राज, अमरिंदर सिंह ने ली CM पद की शपथ, सिद्धू भी बने मिनिस्टर

पंजाब में एक बार फिर से 'कैप्टन' राज का आगाज हो गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरूवार (16 मार्च) को पंजाब में सीएम पद की शपथ ली।

Update: 2017-03-16 04:41 GMT
पंजाब में एक बार फिर 'कैप्टन' राज, अमरिंदर सिंह ने ली CM पद की शपथ, सिद्धू भी बने मिनिस्टर

चंडीगढ़: पंजाब में एक बार फिर से 'कैप्टन' राज का आगाज हो गया है। 'कैप्टन अमरिंदर सिंह' ने गुरूवार (16 मार्च) को पंजाब में सीएम पद की शपथ ली। अमरिंदर सिंह पंजाब के 26वें सीएम बने हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव-2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से जीत दर्ज की थी।

चुनाव से ऐन पहले बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नवजोत सिंह सिद्दू ने अमृतसर सीट से चुनाव जीता था। सिद्दू के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली।



कैबिनेट मंत्री

-ब्रह्म महेंद्रा

-नवजोत सिंह सिद्धू

-मनप्रीत सिंह बादल

-साधु सिंह धर्मसोत

-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा

-राणा गुरजीत सिंह

-चरणजीत सिंह चन्नी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

-अरुणा चौधरी

-रजिया सुल्ताना



पंजाब के गवर्नर वी पी सिंह बदनौर राजभवन में अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई। राज्य में अधिकतम 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 77 एमएलए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

साल 1966 में पंजाब के पुनर्गठन के बाद से कांग्रेस के 5 सीएम पंजाब में रहे हैं, लेकिन इनमें से कोई भी दूसरी बार सीएम नहीं बन सका। पर अमरिंदर दस साल बाद राज्य में कांग्रेस की तरफ से दूसरी बार सीएम बनेंगे। इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के सीएम रहे थे।



पंजाब में कांग्रेस दस साल के बाद सत्ता में आई है। उसने विधानसभा की 117 सीटों में से 77 सीटों पर कब्जा जमाया। सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी को 18 सीटें और पंजाब में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को 20 सीटें मिलीं जबकि दो सीटें अन्य के खाते में आईं हैं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज ...

Tags:    

Similar News