अमरनाथ यात्रा बहाल, 306 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना

Update: 2018-08-18 03:58 GMT

जम्मू: अमरनाथ यात्रा एक दिन की रोक के बाद शनिवार को बहाल हो गई। इस दौरान 306 तीर्थयात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने कहा, "18 वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।"

यह भी पढ़ें: नेपाल के शिवभक्तों से भरी बस पलटी, NDRF के जवानों ने संभाला मोर्चा

सुरक्षा कारणों की वजह से प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रा पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि 28 जून को शुरू हुई यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी और इस साल अब तक 2.82 लाख से अधिक यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News